
जिला स्तरीय साइकलिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता पुरस्कृत
बाड़मेर. जिला साइकलिंग संघ बाड़मेर की ओर से जिला स्तरीय साइकलिंग प्रतियोगिता जसदेसर धाम उत्तरलाई रोड बाड़मेर पर आयोजित की गई। इसमें 19 वर्ष से ऊपर 20 किलोमीटर साइकिल रेस (महिला व पुरुष वर्ग) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह बाड़मेर ने क्लिप बजा रवाना किया।
देवाराम चौधरी ने बताया कि पुरुष वर्ग में हीराराम प्रथम, हनुमानराम द्वितीय, भोमाराम तृतीय रहे। महिला वर्ग में मुली चौधरी पहले, लहरों दूसरे व पूजा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। 18 वर्ष तक 15 किलोमीटर साइकिल रेस को जिला साइकिल संघ अध्यक्ष कैलाश कोट़डिया ने रवाना किया जिसमें मलेश सारण रोहिली पहले, बालाराम दूसरे, दिनेश बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में पलक भारद्वाज पहले, सुमन डूडी दूसरे स्थान पर रही।
16 वर्ष तक 10 किलोमीटर साइकिल रेस को तनसिंह महेचा ने रवाना किया जिसमें सवाईराम प्रथम, प्रवीण चौधरी द्वितीय,जेठू सिंह तृतीय रहे। 14 वर्ष तक 5 किलोमीटर साइकिल रेस को आयोजन सचिव जिला साइकिल संघ रमेश कुमार सुथार ने रवाना किया जिसमें प्रकाश चौधरी पहले, पवन गौड़ दूसरे व नरेंद्र सिंह सोढा तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पदमाराम माली, देवाराम चौधरी, नारायणदास सोनी, हुकम वीर चौहान ने निभाई। जिला साइकिल संघ सचिव लूणसिंह राठौड ने आभार व्यक्त किया। सभी विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए गए। विजेता साइकलिस्ट उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।ा
Published on:
25 Oct 2021, 12:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.