8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुजुर्गों व बच्चों को स्वाधीनता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने की हिदायत

- सोशल डिस्टेंस और मास्क की अनिवार्यता पर रखी जाएगी कड़ी नजर - आदर्श स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह -कोरोना पर कामयाबी की थीम पर होगी खास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 14 Aug 2020, 8:42 PM IST

बुजुर्गों व बच्चों को स्वाधीनता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने की हिदायत

बुजुर्गों व बच्चों को स्वाधीनता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने की हिदायत

बाड़मेर. स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां हो चुकी है। जिला मुख्यालय के आदर्श स्टेडियम को खास तरीके से सजाया गया है। हालांकि इस बार कार्यक्रमों में कटौती की गई है। कोरोना महामारी के चलते कई तरह के आयोजन नहीं होंगे। समारोह की थीम कोरोना पर कामयाबी होगी।
बाड़मेर में जिला मुख्यालय पर शनिवार को होने समारोह के लिए इस बार स्टेडियम के दर्शक दीर्घा व अधिकारियों के बैठने के स्थान पर तिरंगे से खास सजावट कर आकर्षक बनाया गया है। कोरोना के कारण इस बार दस साल से कम के बच्चे व 65 साल से अधिक के बुजुर्गों को कार्यक्रम में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए गए है। इसके चलते छोटे बच्चे जिले में किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
सोशल डिस्टेंस का रखना होगा ध्यान
स्टेडियम में सोशल डिस्टेंस का विशेष तौर से ध्यान रखा गया है। कुर्सियां भी काफी दूरी पर लगाई गई है। वहीं अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था में भी दूरी रखी गई है। जिससे सोशल डिस्टेंस के नियमों की पालाना हो जाए।
गेट पर होगी थर्मल स्कैनिंग
आदर्श स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग होगी। चिकित्सा विभाग की ओर से यहां पर व्यवस्था की जाएगी। साथ ही तापमान अधिक होने पर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। वहीं पर आगंतुकों के हाथ धुलवाएं जाएंगे।