13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली का तार टूटा, 2 गोवंश व 8 वन्य जीवों की मौत

- डिस्कॉम जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लगातार हो रहे हादसे, ग्रामीणों में रोष
2 min read
Google source verification
Electric wire broken, 2 cows and 8 wildlife deaths

Electric wire broken, 2 cows and 8 wildlife deaths

- डिस्कॉम जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लगातार हो रहे हादसे, ग्रामीणों में रोष

शिव . उपखण्ड के ग्राम पंचायत बिसुकला स्थित धनाणियों की ढाणी के पास बिजली का तार गिरने से वन्य जीवों सहित आठ पशुओं की मौत हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीण भोमसिंह ने बताया कि धनानियों की ढाणी जाने वाली बिजली लाइन के तार कई माह से झूल रहे थे।

ये रविवार शाम जमीन पर गिर गए। करंट दौडऩे के कारण जंगल से गांव की ओर आ रही दो गोवंश इनकी चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके शव देखकर जंगल में घूम रहे तीन श्वान व तीन लोमड़ी भी वहां आ गए। इससे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

साथ ही एक हरिण व सांप को भी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए डिस्कॉम के जिम्मेदारों को जल्द झुलते तार दुरुस्त करवाने की मांग की। ग्रामीणों की सूचना पर हैडकांस्टेबल हरीराम मय जाब्ता व डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियन्ता केशाराम चौधरी मौके पर पहुंच तथा मौका रिपोर्ट तैयार की।

ये भी पढ़े...

गैस रिसीव से ढाणी में आग, झौंपे जले

बाड़मेर . धोरीमन्ना उपखण्ड की ग्राम पंचायत अरणियाली के पुरावा गांव में सोमवार दोपहर गैस रिसाव होने से आग लग गई। इससे एक रहवासी ढाणी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार रताराम पुत्र ईशराराम मेघवाल निवासी पुरावा के ढाणी में रसोई के लिए बने झोंपे में गैस रिसाव से आग लग गई। रहवासी ढाणी जलकर राख हो गई

इससे पूरी ढाणी जलकर राख हो गई। इससे उसमें रखा घरेलू सामान, गहने तथा कागजात जल गए। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इक्यासी वर्षीय बुजुर्ग रताराम मेघवाल की ढाणी जल जाने से वे सदमें में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग