
हर विद्यार्थी की स्काउट गाइड गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित हो
बाड़मेर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की जिला मूल्यांकन व सचिव संगोष्ठी मंगलवार को एनसीसी हॉल राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में स्काउट गाइड प्रार्थना व जनरल सैल्यूट के साथ शुरूआत कर आयोजित की गई। बैठक में जिले की सत्र भर की गतिविधियों पर मंथन एवं विचार विमर्श किया।
सीओ स्काउट योगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में स्काउट गाइड के गुणात्मक व संख्यात्मक अभिवृद्धि, राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैम्प, दीर्घकालीन सेवा अलंकार, नेशनल ग्रीन कोर, एडल्ट बेसिक प्रशिक्षण, एडवांस कोर्स शिविर में सहभागिता, स्काउट गाइड ज्योति सदस्यता व स्टिकर वितरण सहित विभिन्न उपयोगी विषयों पर जानकारी का आदान.प्रदान किया गया।जिले में बनने वाले नए स्थानीय संघ सचिवों का आमुखीकरण सत्र भी रखा गया।हीरानाथ गोस्वामी ने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधियों का विद्यालयों में विधिवत व नियमित संचालन, समय पर रिपोर्टिंग के लिए मानद सचिव संगठन व शिक्षा विभाग के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है।
उन्हें अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन कर स्काउट गाइड गतिविधियों से बच्चों के सुंदर व्यक्तित्व के निर्माण के साथ समाज व राष्ट्र की सेवा के संस्कार सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देने की बात कही। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर डूंगराराम जाखड़ ने कहा कि प्रशिक्षक यूनिट लीडर के नेतृत्व में ही सुंदर स्काउट गाइड गतिविधियां संभव है। जिला सचिव डॉ. आदर्श किशोर जाणी ने पीजी कॉलेज में संचालित राजस्थान के पहले एयर क्रू की शुरुआत व इसकी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि स्काउट गाइड गतिवितियों में समय के साथ नवीनता लाकर इसकी उपयोगिता व आवश्यकता को बढ़ाया जाना चाहिए।
स्काउटर हनुमानराम बिश्नोई ने अर्थियन अवार्ड पर वार्ता रखी। बैठक में बाड़मेर सचिव त्रिलोकाराम सेजू, बायतु सचिव जेहाराम चौधरी, बालोतरा सचिव जेठूदान, सिणधरी सचिव दूदाराम चौधरी, सिवाना सचिव हनुमान प्रसाद, चौहटन पूर्व सचिव हसन खान ने स्थानीय संघ की उपलब्धियों की जानकारी दी। भावी सचिव मनोज कल्याण, रिड़मल राम, मदनलाल, महेश चौधरी, अर्जुनराम, नरपत धीर, पाबू प्रकाश, जसाराम, सोनाराम, जेठाराम, मनीष गोदारा की उपस्थिति रही।
Published on:
17 Nov 2021, 11:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.