9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में सनसनीखेज वारदात, शारीरिक संबंध बनाने के बहाने घर बुलाया फिर तड़पा-तड़पा कर मार डाला

Murder Case Revel: बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला ने युवक को शारीरिक संबंध बनाने के बहाने घर बुलाया और फिर पति के साथ मिलकर उसे जिंदा पानी के टांके में डालकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
Murder Case

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Husband-Wife Killed Youth: बालोतरा जिले के थाना गिड़ा क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

आरोपियों ने युवक को जिंदा पानी के टांके में डालकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि मामले में जारी निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह एवं पचपदरा वृताधिकारी विकास कुमार के सुपरवीजन में गिड़ा थानाधिकारी दलपतसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई कर आरोपी अर्जुन कुमार व उसकी पत्नी शांति को गिरफ्तार किया।

टांके में गिरने की सूचना, हत्या निकली साजिश

9 मार्च 2026 की शाम को सूचना मिली कि गांव मलवा में एक व्यक्ति की टांके में गिरने से मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक सुरेश पुत्र पारसराम भील निवासी मलवा चारणान के शव को टांके से बाहर निकलवाकर सीएचसी गिड़ा की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के चाचा जालाराम पुत्र नारायणराम ने रिपोर्ट देकर हत्या की आशंका जताई, जिस पर धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पत्नी बताकर करता था बदनाम, बना हत्या का कारण

जांच के दौरान संदिग्धों से गहन पूछताछ में सामने आया कि मृतक सुरेश, शांति को बार-बार फोन कर परेशान करता था। इतना ही नहीं, वह गांव और परिजनों के सामने उसे अपनी पत्नी बताता था, जबकि शांति उसकी पत्नी नहीं थी। इस बात से शांति और उसके परिवार में गहरा आक्रोश था। कई बार समझाने के बावजूद भी मृतक नहीं माना, जिससे विवाद बढ़ता गया।

आधी रात को रची साजिश, टांके में जिंदा डाला

आक्रोश के चलते अर्जुन कुमार, उसकी पत्नी शांति और एक किशोर ने मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 08 मार्च 2026 की मध्यरात्रि में शांति ने सुरेश को शारीरिक संबंध बनाने के बहाने घर से बाहर पानी के टांके के पास बुलाया।

जहां तीनों ने मिलकर उसे पकड़कर जिंदा टांके में डाल दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना स्वीकार करने पर 03 अप्रेल 2026 को आरोपी अर्जुन कुमार पुत्र मीठाराम भील, निवासी सणपा मानजी, थाना सिणधरी व शांति पत्नी अर्जुन कुमार व पुत्री चैनाराम भील को गिरफ्तार किया गया, जबकि किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग