26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंग्रेजी स्कूल में दा​खिला चाहिए तो भामाशाह की सिफारिश लाइए

- पचास लाख से अ धिक दान देने वाले भामशाह कर सकेंगे अनुशंषा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 17 Jul 2022, 11:07 PM IST

br1807c54.jpg

अंग्रेजी स्कूल में दा​खिला चाहिए तो भामाशाह की सिफारिश लाइए

दिलीप दवे
बाड़मेर. प्रदेश के महात्मागांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अब प्रवेश में भामाशाहों का कोटा भी होगा। यह कोटा उन भामाशाहों को मिलेगा जिन्होंने विद्यालय के विकास में पचास लाख या अ धिक की रा शि दी है। प्रत्येक कक्षा में दो और पूरे विद्यालय में अ धिकतम दस विद्यार्थी भामाशाह कोटे से प्रवेश ले सकेंगे।


प्रदेश में महात्मागांधी अंग्रेजी माध्यमिक राजकीय विद्यालय थोक के भाव में खुल रहे हैं। राज्य सरकार ने इस सत्र में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक हजार अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की स्वीकृति दी है। इसके बाद हिंदी माध्यम के स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम के उक्त विद्यालय आरम्भ किए गए हैं। इसको लेकर सरकार ने तय मापदंड रखे हुए हैं जिसके अनुसार ही कक्षाएं संचालित होंगी। इसमें बिना सिफारिश के वरीयता के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है लेकिन अब सरकार ने भामाशाहों की अनुशंषा पर विद्या र्थियों को प्रवेश देने के लिए कोटा निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें: तो अब क्लीनिक में सीखेंगे खेलों के गुर, कैसे पढि़ए पूरा समाचार |


यह रखा मापदंड- शासन उप सचिव राजस्थान सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार महात्मागांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। आदेश के अनुसार ऐसे भामाशाह जो महात्मागांधी विद्यालयों को गोद लेकर पचास लाख या इससे अ धिक के कार्य करवाते हैं अथवा विद्यालय भवन का निर्माण उक्त रा शि के अनुसार करवाते हैँ तो उनको प्रवेश के लिए कोटा दिया जाएगा। इसमें प्रत्येक कक्षा में वे दो और अ धिकतम दस विद्या र्थियों को भामाशाह कोटे से प्रवेश दिला सकेंगे। उक्त कोटा विद्यालय में निर्धारित सीटों से अतिरिक्त होगा।

यह भी पढ़ें: अलंकार पुरस्कार से सम्मानित होंगे इडब्ल्यूएस के विद्यार्थी |

निर्धारित होगा कोटा- सरकार के आदेशानुसार उक्त कोटा निर्धारित किया गया है। ऐसे भामाशाह तय मापदंड के अनुसार विद्या र्थियों को प्रवेश दिला सकेंगे।- जेतमालसिंह राठौड़, एडीईओ माध्यमिक बाड़मेर