26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आने वाले समय में समूचा बॉर्डर होगा हरा-भरा – राजपालसिंह

142वीं बटालियन और मरुगूंज संस्थान की तरफ से पौधरोपण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 22 Sep 2021, 12:00 AM IST

आने वाले समय में समूचा बॉर्डर होगा हरा-भरा - राजपालसिंह

आने वाले समय में समूचा बॉर्डर होगा हरा-भरा - राजपालसिंह

.बाड़मेर. कोरोना माहामारी के समय पौधरोपण और पर्यावरण की अहमियत सभी को पता चल गई है। पौधरोपण वर्तमान समय की सबसे महती जरूरत है। हमने पश्चिमी बॉर्डर को हरा - भरा बनाने का संकल्प ले रखा है।

142वीं वाहिनी अभी तक 10 लाख पौधे बॉर्डर पर लगा चुकी है और आने वाले समय मे समूचा बॉर्डर हरा-भरा हो जाएगा। उक्त उद्गार सीमा सुरक्षा बल की 142वीं वाहिनी के कमांडेंट राजपालसिंह ने मरुगूंज संस्थान एवं बावा 142 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में आर के पब्लिक स्कूल में सघन पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। मरुगूंज संस्थान के संयोजक रघुवीरसिंह तामलोर ने बताया कि बीएसएफ के साथ मरुगूंज संस्थान मिलकर बाड़मेर में पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रही है।

इसी कड़ी में स्कू ल में सघन पौधरोपण कर 150 पौधे लगाए गए। युवा नेता आजादसिंह ने कहा कि बीएसएफ की ओर से सामाजिक सरोकार और विशेष रूप से पौधरोपण से संबंधित कार्य काबिले तारीफ है। प्रत्येक युवा का फर्ज बनता है कि वो एक पौधा जरूर लगाएं।

समाजसेवी लूणसिंह झाला ,राज गोस्वामी ने भी सम्बोधित किया । डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र पॉल, खुशवंत माली, पुष्पराजसिंह, असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार, पाताराम देवासी, सुमन जोशी, निशा जैन, कमल व्यास, प्रवीणसिंह मीठड़ी उपस्थि थे। संचालन रेणुसिंह ने किया। स्कू ल प्रिंसिपल प्रियंका गुप्ता नेस्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।