26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदिरागांधी ने देश की जरूरत के अनुसार लिए कठिन निर्णय- जैन

इंदिरागांधी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 19 Nov 2021, 11:37 PM IST

इंदिरागांधी ने देश की जरूरत के अनुसार लिए कठिन निर्णय- जैन

इंदिरागांधी ने देश की जरूरत के अनुसार लिए कठिन निर्णय- जैन

बाड़मेर. जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। उन्होने देश की जरूरत के अनुसार कठिन निर्णय भी लिए। उनके देश हित में किए गए कार्यों को कांगे्रस कार्यकर्ताओं को अपनाते हुए जीवन में ढालना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी धनराज जोशी ने कहा कि इंदिरागांधी ने आतंकवाद का खात्मा करके देश को नई उंचाइयों पर पहुंचाया।

उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी ने कहा कि इंदिरागांधी ने गरीब, दलित एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए कई योजनाएं शुरू की जिसकी बदौलत आज ये सभी वर्ग विकास की राह पर आगे बढ़ पाए हैं। नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने कहा कि आज के माहौल में इंदिरा गांधी जैसी ही मजबूत शख्सियत वाली नेता की जरूरत है।

कांग्रेस प्रवक्ता मेवाराम सोनी ने बताया कि विचार गोष्ठी में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

चैनसिंह भाटी, मूलाराम मेघवाल, मुकेश जैन, दमाराम माली, महावीर बोहरा, ठाकराराम माली, नरेश देव सारण, छोटूसिंह, गजेन्द्र बोहरा, सोनाराम मंसुरिया, डंूगर बाना, नीरज जोशी, तरूण कुमार, देवीलाल दर्जी मौजूद रहे।