12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जसवंत की आराध्य देवी के समक्ष नतमस्तक हुई मुख्यमंत्री, पढि़ए पूरा समाचार

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा, माता राणी भटियाणी मंदिर जसोल, जैन तीर्थ नाकोड़ा व लूंबनाथ का धूणा पहुंचकर दर्शन पूजन किए

3 min read
Google source verification
जसवंत की आराध्य देवी के समक्ष नतमस्तक हुई मुख्यमंत्री, पढि़ए पूरा समाचार

जसवंत की आराध्य देवी के समक्ष नतमस्तक हुई मुख्यमंत्री, पढि़ए पूरा समाचार

बालोतरा पत्रिका.
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा, माता राणी भटियाणी मंदिर जसोल, जैन तीर्थ नाकोड़ा व लूंबनाथ का धूणा पहुंचकर दर्शन पूजन किए। करीब दो घंटे की यात्रा बाद मुख्यमंत्री जोधपुर को रवाना हुई। आसोतरा में राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधियों से गुप्त मंत्रणा की।

ब्रह्मधाम आसोतरा(दोपहर 1 बजे )

ब्रह्मा मंदिर के पास अस्थायी हेलीपेड पर राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, विधायकों व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राजे 1.08 बजे ब्रह्मधाम मंदिर आसोतरा पहुंची। यहां पर ब्रह्मा मंदिर में दर्शन-पूजन किए। गादीपति तुलसाराम के साथ चेतनानंद से आशीर्वाद लिया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री का चुनरी ओढ़ा व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कोई भी बड़ा काम करने से पहले संत-महात्माओं से आशीर्वाद अवश्य लेती हूं। संतों के आशीर्वाद से मुझे प्रदेश का विकास करने की शक्ति मिलती है। पिछली बार भी मैंने गादीपति तुलसाराम का आशीर्वाद दिया, जिसकी बदौलत पांच सालों में प्रदेश ने प्रगति की।
गुप्त मंत्रणा- गादीपति से आशीर्वाद लेने के बाद राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बंद कमरे में करीब 15 मिनट तक चर्चा की। इस दौरान राजपुरोहित समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बाड़मेर, जालोर, पाली, सिरोही और जोधपुर में समाज के प्रबल दावेदारों को टिकट देने की मांग रखी। मांग पत्र में विधानसभा वार राजपुरोहित समाज व अन्य ब्राह्मण समाज के मतदाताओं की संख्या का भी जिक्र था। इसके अलावा बाड़मेर जिले के शिव, पचपदरा व सिवाना विधानसभा क्षेत्र समाज के दावेदारों को टिकट में प्राथमिकता देने की बातों का जिक्र किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी व आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित मौजूद थे। ब्रह्मधाम ट्रस्ट कोषाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित, गिरधारीसिंह राजपुरोहित, डाउसिंह इन्द्राणा, वालसिंह, जोगराजसिंह जुडिय़ा, बाबूसिंह सिलोर, भंवरसिंह कनाना समेत राजपुरोहित के समाज के लोग मौजूद थे।

जैन तीर्थ नाकोड़ा. (2.18 बजे )
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार दोपहर 2.18 बजे जैन तीर्थ नाकोड़ा पहुंची। कार्यकर्ताटों ने यहां स्वागत कर जिंदाबाद के नारे ल गाए, जिस पर एेतराज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर में इस तरह का माहौल न बनाएं। इसके बाद उन्होंने मूलनायक भगवान पाश्र्वनाथ, अधिष्ठायक भैरवदेव की पूजा-अर्चना की। नाकोड़ा तीर्थ की पेढ़ी पर जैन तीर्थ नाकोड़ा अध्यक्ष रमेश मूथा, कोषाध्यक्ष अशोक चौपड़ा, ट्रस्टी हुलास बाफना, प्रकाश वडेरा, रतन वडेरा, चन्द्रशेखर छाजेड़, जितेन्द्र चौपड़ा,कमलेश संकलेचा, आनंद हुण्डिया, पूर्व उपाध्यक्ष महेन्द्र चौपड़ा, गणपत पटवारी ने मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। स्मृति चिन्ह भेंट किया।

कार्यक्रम बदल पहुंची लूंबनाथ धूणा- निर्धारित कार्यक्रम को परिवर्तित कर नाकोड़ा तीर्थ दर्शन के बाद वे समीप लूंबनाथजी के धूणे पहुंची। यहां उन्होंने धूणे के दर्शन किए। उन्होंने धूणा के महंत हीरानाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां मौजूद आदूराम मेघवाल, रूपाराम पांचल, रामचन्द्र डांगी ने स्वागत किया। इसके बाद नाकोड़ा काला भैरूजी मंदिर में पूजन कर हेलीकॉफ्टर से जोधपुर के लिए रवाना हुई।
जसोल में दर्शन किए

मुख्यमंत्री ने माता राणी भटियाणी मंदिर जसोल पहुंची। उन्होंने निज मंदिर में दर्शन-पूजन किया। पुजारी ने उन्हें तिलक लगा रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा लगाई। यहां भाजपा नेता भवानीसिंह टापरा, कल्याणसिंह गोपड़ी, उम्मेदसिंह अराबा, शांतीलाल सुथार, डूंगर देवासी आदि ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

भाजपा नेताओं व टिकटार्थियों की कतार

राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, यूआइटी चेयरपर्सन बाड़मेर डॉ. प्रियंका चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, चौहटन विधायक तरूण कागा, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, बायतु विधायक कैलाश चौधरी के अलावा टिकट के लिए दावेदारी करने वालों की लंबी कतार यहां लगी, लेकिन दर्शन के लिए पहुंची मुख्यमंत्री ने इनसे औपचारिक मुलाकात की। किसी से अलग से कोई बातचीत नहीं की।

हैलीपेड पर चर्चा की- जोधपुर लौटते समय उन्होंने हैलीपेड पर राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सांसद सोनाराम चौधरी, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, रूपसिंह राठौड़ आदि से मुलाकात की। करीब आठ-दस मिनट की बाद चर्चा कर वे जोधपुर के लिए रवाना हुई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग