
पशुआहार के कट्टों में मिली डेढ़ करोड़ की यह सामग्री, पुलिस भी पड़ गई हैरत में, पढि़ए पूरा समाचार
बालोतरा. बाड़मेर पुलिस की विशेष टीम और बालोतरा, पचपदरा थाना पुलिस की ओर से शनिवार रात मेगा हाइवे से पकड़े अवैध डोडा पोस्त से ट्रक से 232 कट्टों में भरा 4721.5 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। जब्त डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए आंकी गई। पुलिस ने ट्रक चालक, खलासी व एस्कोर्ट करने वाले दो युवकों को कार समेत गिरफ्तार किया। पिछले छह सालों में अवैध डोडा पोस्त बरामदगी की जिले सबसे बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को तकनीकी व मुखबीर सूत्रों से जिले में अवैध डोडा पोस्त की बड़ी खेप आने की जानकारी मिली। इस पर स्पेशल टीम, बालोतरा व पचपदरा पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर राजमार्गों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। शाम को पचपदरा कस्बे के एक होटल से संदिग्ध लोगों को घेराबंदी कर दस्तयाब किया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की। शनिवार रात में मनणावास सर्किल पर संदिग्ध ट्रक को रुकवा, जांच की तो चालक ने ट्रक में पशु आहार भरा होने की बात बताई। इस पर पुलिस ने चालक की हड़बड़ाहट को देख सख्ती से पूछताछ की तो चालक ने डोडा पोस्त भरा होने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जसोल पुलिस चौकी में खड़ा करवाया। ट्रक का तिरपाल हटा खाली किय तो ऊपर पशु आहार भरा हुआ था, जबकि नीचे 232 कट्टों में 4721.5 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ था।
ये हुए गिरफ्तार- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त बरामदगी की कार्रवाई में ट्रक चालक मांगीलाल पुत्र मोहनलाल बिश्नोई व खलासी रामनिवास पुत्र खेराजराम बिश्नोई निवासी बिश्नोईयों की ढ़ाणी
(बनाड़, जोधपुर) और एस्कोर्ट करने वाले राजूराम पुत्र मांगीलाल बिश्नोई निवासी लाम्बा, बिलाड़ा व मुकेश पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी उम्मेदनगर (मथानिया, जोधपुर) को गिरफ्तार किया गया।
छह सालों की सबसे बड़ी कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाड़मेर पुलिस की वर्ष 2012 के बाद अवैध डोडा पोस्त बरामदगी की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। गौरतलब रहे कि 25 सितम्बर को कल्याणपुर पुलिस ने एनएच- 25 पर एक ट्रक से 9.80 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। पिछले ढ़ाई माह में पुलिस ने 6.5 टन अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है।
Published on:
14 Oct 2018 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
