12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर के दो युवकों की समुद्र में डूबने से मौत, शव देख सबकी आंखें हुईं नम; दिवाली पर घूमने गए थे उड़ीसा

दीपावली की छुट्टियों में उड़ीसा घूमने गए बाड़मेर के दो युवकों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को दोनों के शव गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 12 Nov 2026, 11:02 AM IST

Odisha Sea Drowning Incident

बायतु भोपजी निवासी मृतक चुतराराम व मौखाब निवासी मृतक दलाराम (Photo-Patrika)

बाड़मेर. दीपावली की छुट्टियों में घूमने निकले बाड़मेर जिले के दो युवकों के लिए उड़ीसा का समुद्र जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। समुद्र किनारे स्नान के दौरान अचानक उठे ज्वार-भाटे और तेज बहाव की चपेट में आने से बायतु भोपजी निवासी चुतराराम और मोखाब निवासी दलाराम की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बुधवार को दोनों युवकों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में दोनों का अलग-अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार किया गया।

11 युवक उतरे थे समुद्र में, दो लहरों के साथ बह गए

जानकारी के अनुसार, बायतु भोपजी निवासी चुतराराम पुत्र देदाराम हैदराबाद में लाइट फिटिंग का कार्य करता था। वह मोखाब क्षेत्र के कुछ युवकों और ठेकेदार के साथ दीपावली के अवसर पर घूमने के लिए उड़ीसा गया था। इसी दौरान सभी युवक समुद्र किनारे पहुंचे। यहां कुल 11 युवक समुद्र में स्नान करने के लिए पानी मे उतरे थे। इसी दौरान समुद्र में उटे ज्वार-भाटे के बीच तेज बहाव और उल्टी धारा की चपेट में आने से चुतराराम और दलाराम पानी में बह गए। देखते ही देखते दोनों युवक गहरे पानी में समा गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू टीम ने चलाया अभियान, दो घंटे बाद मिला दूसरा शव

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल सक्रिय हुआ। रेस्क्यू टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद चुतराराम को पानी से बाहर निकालकर उड़ीसा के पुरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक दलाराम की तलाश के लिए भी अभियान जारी रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव समुद्र से बाहर निकाला जा सका। हादसे की खबर बाड़मेर पहुंचते ही दोनों युवकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। गांवों में शोक की लहर फैल गई।

युवाओं के शव गांव पहुंचाने के लिए किए प्रयास

घटना की जानकारी मिलने के बाद जसवंत मूंढ ने सक्रियता दिखाते हुए ठेकेदार से संपर्क किया। उन्होंने उड़ीसा में प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर दोनों युवकों के शव जल्द से जल्द बाड़मेर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों की वापसी के लिए फ्लाइट टिकट की व्यवस्था करवाने में भी सहयोग किया। इसके बाद दोनों शवों को विमान से अहमदाबाद लाया गया। वहां से उतरलाई एयरपोर्ट पहुंचाया गया। इसके बाद चुतराराम का शव बायतु भोपजी स्थित बेरड़ों की ढाणी और दलाराम का शव मौखाब स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। बुधवार को दोनों युवकों का अपने-अपने गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था चुतराराम

चुतराराम पुत्र देदाराम अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग करने और रोजगार की तलाश में वह हैदराबाद में लाइट फिटिंग का काम कर रहा था। दीपावली पर घर लौटने के बजाय वह साथियों के साथ उड़ीसा घूमने चला गया, लेकिन वहां समुद्र में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी।