12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: गाड़ी का टायर बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, 3 लोगों की मौत

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुर्जर खोहरा की पुलिया के पास चैनल नंबर 112/600 पर हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 12 Nov 2026, 9:30 AM IST

Delhi Mumbai Expressway Accident

मृतक जगमोहन व मनीषा। पत्रिका फाइल फोटो


अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 1.40 बजे गुर्जर खोहरा की पुलिया के पास चैनल नंबर 112/600 पर हुआ। हादसा उस समय हुआ, जब एक्सप्रेस-वे पर पंचर हुई गाड़ी का टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे में जगमोहन (25) निवासी सीतल, मनीषा गुप्ता (26) निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और वाहन चालक आदिल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जगमोहन पेट्रोलिंग वाहन पर कार्यरत था। वहीं, मनीषा गुप्ता और आदिल भी हादसे की चपेट में आ गए। अचानक हुई इस घटना ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ौदामेव पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर ने छीन ली तीन जिंदगियां

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहनों के पास होने वाली गतिविधियां हादसों का बड़ा खतरा बन रही हैं। इस घटना में भी पंचर वाहन का टायर बदलते समय तेज रफ्तार वाहन की टक्कर ने तीन जिंदगियां छीन लीं। तीन लोगों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।