
सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत
बालोतरा. लिखमीदास युवा जागृति संस्थान के तत्वावधान में रविवार को नगर में युवा महासम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें बालोतरा व 84 खेड़ों से माली समाज के लोगों ने भाग लिया।
नगर के मनुहार वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में संत लिखमीदास महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व आरती उतार कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। बालिकाओं ने स्वागत भाषण दिया। वक्ताओं ने युवा जन जागरण, शिक्षा, सामाजिक समरसता व समाज सुधार को लेकर विचार प्रकट किए। युवा महासम्मेलन में शिक्षा, चिकित्सा व समाज सुधार के निर्णय किए गए। प्रधानाचार्य गणपत गहलोत, मंगलाराम पंवार, माणकचंद कच्छवाह ने कहा कि देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फूले थी। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फूले के साथ पूरे देशभर में शिक्षा की अलख जगाई। हम उसी समाज से हंै, लेकिन शिक्षा से उपेक्षित है। बेटियों को अच्छी, उच्च शिक्षा दें। भूमि विकास बैंक सचिव राजेन्द्र गहलोत, मेल नर्स मोहनलाल कच्छवाह ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें। इससे दूसरे लोगों को प्रेरणा मिले। पूर्व सभापति महेश बी. चौहान, उप सभापति राधेश्याम माली, पूर्व सरपंच कुंपाराम पंवार, पार्षद मानवेंद्र परिहार, गौतम गहलोत, अमराराम सुंदेशा, नेमीचंद पंवार ने कहा कि समाज उत्थान को लेकर सभी भागीदारी निभाएं। डूंगरचंद पंवार, वीरमाराम माली मोकलसर, जसराज गहलोत पाटोदी, कांतिलाल चौहान पचपदरा, लालाराम भंवराणी, विशनराम कुशीप, ईश्वरलाल सिवाना, रावताराम सिणधरी, जसराज समदड़ी, लिखमाराम मिठौड़ा, रमेश नौसरा, जसराज बिठूजा ने सामाजिक एकता बनाने, शिक्षा विकास कार्य करने, परस्पर सहयोग करने, नशा उन्मूलन पर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर बाबूलाल गहलोत, जोगाराम कच्छवाह, मोहनलाल गहलोत, वागाराम पंवार, मंशाराम पंवार, चंपालाल गहलोत,अचलचंद गहलोत, अधिशाषी अभियंता चतराराम पंवार, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कच्छवाह, रावत चौहान, पार्षद श्रवण सुंदेशा, शिवसेना जिला प्रमुख पन्नालाल सोलंकी, तिलोक माली,गणपत पंवार, पंकज परिहार, बाबुलाल परिहार, अशोक कच्छवाह, रामेश्वर माली,घेवरचंद सुंदेशा, महेंद्र सोलंकी मौजूद थे। संचालन राजू माली व नरपत कच्छवाह व संस्थान संरक्षक मनोहर परिहार ने आभार ज्ञापित किया।
Published on:
14 Oct 2018 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
