26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्यादा आवेदन पर लम्बी दूरी, अब सफर होगा मजबूरी ?

- रीट भर्ती परीक्षा में बाड़मेर के कई अभ्यर्थी जाएंगे राजसमंद, श्रीगंगानगर, उदयपुर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 23 Sep 2021, 12:30 AM IST

ज्यादा आवेदन पर लम्बी दूरी, अब सफर होगा मजबूरी ?

ज्यादा आवेदन पर लम्बी दूरी, अब सफर होगा मजबूरी ?

बाड़मेर. रीट भर्ती परीक्षा में बाड़मेर के सैकड़ों अभ्यर्थियों को दूर-दूर परीक्षा देने जाना होगा, जिसमें महिलाएं व बालिकाएं भी शामिल है। जानकारी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने एक से ज्यादा आवेदन किए हैं, उनको दूर के जिले मिले हैं।

हालांकि अधिकांश अभ्यर्थी बाड़मेर, जोधपुर, जालोर जिले में ही परीक्षा देंगे लेकिन काफी एेसे हैं जो राजसमंद, श्रीगंगानगर, जयपुर, अजमेर जिले में परीक्षा देने जाएंगे। तृतीय श्रेणी शिक्षक की भर्ती को लेकर रीट की परीक्षा २६ सितम्बर को होगी।

जिले में हजारों की तादाद आवेदन जमा हुए हैं जिनको दो दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र आवंटित किए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों के आवंटन में सैकड़ों अभ्यर्थियों को संभाग से ही दूर सात-आठ सौ किमी परीक्षा केन्द्र मिला है। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है उसके अनुसार जिन अभ्यर्थियों एक से ज्यादा आवेदन किए हैं, उनको एेसे केन्द्र मिले हैं, हालांकि इसकी पुष्टि तो नहीं की जा सकती, लेकिन रीट अभ्यर्थियों के अनुसार अधिक आवेदन करने वालों के साथ ही एेसा हुआ है।

सैकड़ों आवेदन एक से अधिक- जिले में करीब बीस हजार आवेदन जमा होने की जानकारी दी जा रही है। इसमें सैकड़ों अभ्यर्थी एेसे हैं जिन्होंने एक से अधिक आवेदन किए हैं। उनमें से काफी जनों को दूरस्थ जिले मिलने की जानकारी दी जा रही है।

नकल प्रकरण रोकने की कवायद- विशेषज्ञों के अनुसार एप्लीकेशन आइ के आधार पर दो-तीन आवेदन की जानकारी मिल जाती है। इसके बाद या तो एक ही केन्द्र पर तीनों आवेदन के अनुसार रोल नम्बर आवंटित किए गए हैं या फिर दूर के जिलों में केन्द्र दिए गए हैं। अधिक आवेदन करने वालों पर नकल करने का अंदेशा होने पर एेसा कदम उठाया गया है।

महिला अभ्यर्थियों को ज्यादा परेशानी- जिले में कई महिला अभ्यर्थियों को दूरस्थ जिले देने पर ज्यादा दिक्कत हो रही है। महिलाओं के साथ परिजन को भी दूर जिला होने पर परीक्षा दिलवाने जाना होगा। जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं, उनके लिए लम्बा सफर परेशानी भरा हो सकता है।