26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजीकरण के विरोध में भामसं का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 28 Oct 2021, 10:47 PM IST

निजीकरण के विरोध में भामसं का प्रदर्शन

निजीकरण के विरोध में भामसं का प्रदर्शन,निजीकरण के विरोध में भामसं का प्रदर्शन,निजीकरण के विरोध में भामसं का प्रदर्शन

बाड़मेर. भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से निजीकरण के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत बाड़मेर में विरोध प्रदर्शन किया गया।

भारतीय मजदूर संघ बाड़मेर के जिला मंत्री कुशलाराम डऊकिया ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश, निजीकरण, मुद्रीकरण, निगमीकरण और रणनीतिक बिक्री पर रोक, एफडीआई सीमा बढ़ाने पर रोक, बैंकों, बीमा और सार्वजनिक क्षेत्रों के विलय पर रोक, कोयला क्षेत्र के व्यावसायीकरण पर रोक सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

उन्होंने बताया कि मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गुरुवार दोपहर को ज्ञापन जिला कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया। प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यूनियनों ने भाग् लिया, जिन्होंने केन्द्रीय विभागों में नीजिकरण नहीं करने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल जिला मंत्री कुशलाराम डऊकिया, संगठन मंत्री जितेंद्र छंगाणी, कोषाध्यक्ष भंवरलाल, जलदाय के अध्यक्ष माणकाराम, महामंत्री गौसाईराम सियोल, विद्युत के कार्यकारी अध्यक्ष जनक गहलोत, नरेंद्र सिंह, मालाराम गढवीर, तेजा राम, गणपतसिह, हिंगलाज दान, जोगा राम खोथ, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल हुए।