3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
पांच साल बाद पहुंचे राज्यवर्धन सिंह राठौङ इस देवी के मंदिर, लगाई धोक
Play video

पांच साल बाद पहुंचे राज्यवर्धन सिंह राठौङ इस देवी के मंदिर, लगाई धोक

- लोगों ने किया मंत्री का स्वागत
Google source verification



कल्याणपुर क्षेत्र के नागाणा में नागणेशी माता मंदिर में शुक्रवार को देव दर्शन को लेकर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहुंचे। मंत्री राठौड़ ने नागणेची माता मंदिर में धोक लगाकर पूजा अर्चना कर देश प्रदेश से खुशहाली की कामना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से राज्यवर्धन सिंह का साफा-माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष व कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा ने मंत्री राठौड़ को मंदिर में चल रहे नवीन निर्माण कार्य का जायजा भी करवाया। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नागाणा धाम लंबे समय बाद आया हूं और मेरे मन की इच्छा थी 5 वर्षों के बाद आज नागणेची माता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8s2ctc

मंदिर ट्रस्ट की ओर से भव्यतम दिव्यतम मंदिर का निर्माण हो रहा है। आने वाले समय में यह मंदिर और बेहतरीन बनेगा और दर्शनार्थियों के लिए बेहतरीन सुविधा उपलब्ध होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, पूर्व प्रधान हरीसिंह उमरलाई, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत,पार्षद रोहित पी राजेश जैन,राजा भण्डारी,खेताराम प्रजापत, करनाराम पटेल, हरिसिंह सुरपूरा, वीपी सिंह अराबा, नाथू सिंह भाटी, श्रवण करण सुरपुरा उपस्थित थे।