26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान अय्यप्पा की पूजा कर अन्नदानम का किया आयोजन

अय्यप्पा भगवान का पूजा महोत्सव का आयोजन 96 सडक़ निर्माण इकाई में रविवार को मेजर प्रवीण मैनन के सानिध्य में हुआ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 22 Nov 2021, 12:24 AM IST

भगवान अय्यप्पा की पूजा कर अन्नदानम का किया आयोजन

भगवान अय्यप्पा की पूजा कर अन्नदानम का किया आयोजन

बाड़मेर. अय्यप्पा भगवान का पूजा महोत्सव का आयोजन 96 सडक़ निर्माण इकाई में रविवार को मेजर प्रवीण मैनन के सानिध्य में हुआ।

इस अवसर पर भंडारा (अन्नदानम) का आयोजन भी किया गया। अयप्पा कमेटी के सदस्य रमेश कुमार ने बताया कि पूजा कार्यक्रम की शुरुआत 16 नवंबर से की गई है जो 14 जनवरी 2022 तक की जाएगी। भगवान अय्यप्पा की पूजा मुख्यत: केरल में सबरी माला मंदिर में होती है। निर्माण इकाई में यह पूजा बड़ी धूम-धाम के साथ आरंभ की गई है।

निर्माण इकाई में रविवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। स्वामी अंजनेलु कोंगा ने प्रथम पूजा कर अन्नदानं की शुरुआत की।

स्वामी अंजेनलु अय्यपा मंदिर से पूजा दक्षिणा ( नारियल में घी भर कर) लेकर सबरीमाला मंदिर में जाकर भगवान को समर्पित करेंगे। पूजा व अन्नदानम कार्यक्रम का आयोजन रमेश कुमार, कृष्ण कुमार एवं अय्यपा कमेटी के सदस्यों की ओर से किया गया।