गडरारोड़.वृद्ध, दिव्यांग और बेसहारा लोग जो उम्रदराज, बीमार या कम पढ़े-लिखे हैं,उन्हें क्या मालूम कि उनके नाम में डबल ई लगेगा या आई। सत्तर साल की लीला को यह कहकर महीनों से टरकाया जा रहा है कि उसके नाम में डबल ई आ गया है और बीमार पत्तूराम को यह कह दिया कि यू नहीं डबल ओ होना चाहिए। ये सवाल करते हैं कि एेसा किया किसने, तो जवाब देने वाला कोई नहीं। गडरारोड़ के 800 से अधिक पेंशनर आठ माह से इससे परेशान है।