दो दशक पूर्व स्थापित महाविद्यालय में स्वीकृत राजनीति विज्ञान के 3, भूगोल व इतिहास के 2-2, अर्थशास्त्र का 1 पद रिक्त है। एकमात्र लोक प्रशासन का स्वीकृत पद भरा हुआ है। ऐसी ही स्थिति वाणिज्य संकाय की है। लेखांकन के 4 पदों में से 2, अर्थशास्त्र में स्वीकृत 1 पद रिक्त है। लम्बे समय से प्राचार्य व उपप्राचार्य का पद भी रिक्त है।