26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 वर्ष बाद चौधरी चरण सिंह छात्रावास संस्थान कार्यकारिणी का पुनर्गठन

20 वर्ष बाद फिर जताया माचरा पर विश्वास, दूसरी बार अध्यक्ष, चौधरीसचिव निर्वाचित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Oct 2021, 1:19 AM IST

20 वर्ष बाद चौधरी चरण सिंह छात्रावास संस्थान कार्यकारिणी का पुनर्गठन

20 वर्ष बाद चौधरी चरण सिंह छात्रावास संस्थान कार्यकारिणी का पुनर्गठन

सिणधरी पत्रिका. उपखंड मुख्यालय के स्थानीय संस्थान चौधरी चरण सिंह किसान छात्रावास संस्थान में संस्था सदस्य राहुल चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछले वर्षों का लेखा-जोखा व नई कार्यकारिणी गठन के लिए विचार विमर्श किया। बैठक में जाट समाज के मौजूद लोग व सिणधरी मुख्य कस्बे के व्यापारी मौजूद रहे।

उपस्थित बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने संस्थान के कार्य चलाने के लिए सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पिछले 20 वर्षों से अध्यक्ष पद पर निर्वहन करे हरिराम माचरा को पुन: एक बार संस्था के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

इसी के साथ सर्वसम्मति के अनुसार देवी सिंह आसु को उपाध्यक्ष, राहुल चौधरी सचिव, जोगाराम सारण कोषाध्यक्ष, सालूराम गोदारा संरक्षक मनोनीत किया गया।
इसी के साथ असलाराम बेनीवाल, ठाकराराम कालीराणा, झुंझाराम मइया, हीराराम जाखड़, भेराराम गोदारा, पुखराज कालीराणा को सदस्य मनोनीत किया गया। सभी व्यापारी व जाट समाज के ग्रामीणों ने कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों का स्वागत किया। व्यापारियों व लोगों का आभार जताया। कार्यकारिणी का गठन होने पर लोगों ने खुशी जताई।