26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साध्वी का कृतज्ञता ज्ञापन व विदाई कार्यक्रम कल

दो दिसम्बर को करेंगी जैसलमेर की ओर विहार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 28 Nov 2021, 11:51 PM IST

साध्वी का कृतज्ञता ज्ञापन व विदाई कार्यक्रम कल

साध्वी का कृतज्ञता ज्ञापन व विदाई कार्यक्रम कल

बाड़मेर. साध्वी मृगावतीश्री आदि ठाणा 3 का बाड़मेर में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के तत्वावधान में चातुर्मास सम्पन्न होने के बाद 2 दिसम्बर को बाड़मेर से जैसलमेर विहार होगा।

श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ चातुर्मास समिति बाड़मेर अध्यक्ष प्रकाशचंद संखलेचा ने बताया कि साध्वीवर्या का कृतज्ञता ज्ञापन विदाई कार्यक्रम 30 नवम्बर मंगलवार सुबह 9 बजे आराधना भवन में होगा। मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश छाजेड़ ने बताया कि साध्वी मृगावतीश्री आदि के सानिध्य में बाड़मेर से कुशल वाटिका के लिए पैदल यात्रा संघ 1 दिसम्बर, बुधवार सुबह छह बजे आराधना भवन से प्रस्थान करेगा।

बाड़मेर नगर से कुशल वाटिका का पैदल यात्रा संघ १ दिसम्बर, बुधवार को प्रातः ६ बजे आराधना भवन से सकल संघ व गाजे-बाजे के साथ प्रस्थान करेगा। पैदल यात्रा संघ कुशल वाटिका पहुंचकर मुनिसुव्रतस्वामी आदि के दर्शन-वंदन करेगें तत्पश्चात् लाभार्थी गुरूभक्त परिवार की और से सभी पैदल यात्रियों के लिए नवकारसी की व्यवस्था की गई है।

साध्वीवृंद का विहार 2 दिसम्बर गुरुवार सुबह 6 बजे आराधना भवन से जैसलमेर की ओर होगा। लोद्रवापुर तीर्थ में 13 व 14 दिसम्बर को आयोजित वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम व पौष दशमी मेला में उपस्थित रहेंगी।