26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘माता-पिता, गुरुजन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन शरद पूर्णिमा’

शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रतियोगिता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Oct 2021, 12:55 AM IST

‘माता-पिता, गुरुजन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन शरद पूर्णिमा’

‘माता-पिता, गुरुजन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन शरद पूर्णिमा’

बाड़मेर. लॉयंस क्लब बाड़मेर व हरे रामा हरे कृष्णा परिवार की तरफ से राउप्रावि भीलों का पाड़ा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रतियोगिता हुई जिसमें विजेताओं के पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर आदि क्लब अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि गुरु शिवजी के साथ-साथ अपने प्रथम गुरु माता-पिता और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा के संबंध में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें किशनलाल वडेरा एवं मनोज आचार्य ने छात्र-छात्राओं से शरद पूर्णिमा से संबंधित प्रश्न पूछे जिनका सही जवाब देने पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

सचिव संजय संकलेचा ने बताया कि प्रतियोगिता के पश्चात बच्चों के लिए भोजन और खीर वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

धोरीमन्ना पत्रिका. आरती कीजे गुरु जम्भ जति की...। शरद पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र शाम को चैनपुरा में शरद पूर्णिमा खीर महोत्सव व भजन संध्या में भक्ति की ये स्वर लहरियां बिखरीं। इस वेला में गुरु जाम्भोजी के चरणों में वंदन करते हुए जाम्भाणी समाज के संत कलाकारों न मधुर स्वर में भगवान की आरती की। उन्होंने कीजे श्री जम्भ गुरु देवा... , आरती कीजे श्री महाविष्णु देवा... से आरती की।