13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए गौरव पथ का निर्माण

-जिला कलक्टर ने की बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा
2 min read
Google source verification
Should be quality, Construction of Gaurav Path

Should be quality, Construction of Gaurav Path

बाड़मेर. जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली, पानी संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए डिस्कॉम के अधिकारियों को दीनदयाल ग्राम ज्योति विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युत कनेक्शनों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।


कलक्टर ने डिस्कॉम के अधिकारियों को विद्युतीकरण योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कहा। उन्होंने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय विभाग के बकाया विद्युत कनेक्शनों को यथाशीघ्र करवाने के संबंध में कहा।

जिला कलक्टर नकाते ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर को गौरव पथ के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मौका स्थल से नमूनों लेकर जांच करवाने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित गौरव पथ के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने की बात कही।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, राजश्री योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विचार-विमर्श हुआ। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एंटी लार्वा एक्टिविटी संचालित करने के लिए कहा।

जिला कलक्टर नकाते ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर को गौरव पथ के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मौका स्थल से नमूनों लेकर जांच करवाने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित गौरव पथ के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने की बात कही।
नाला निर्माण प्राथमिकता से करवाएं
नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल को शहर में नाला निर्माण एवं रूडिप के कनिष्ठ अभियंता सुनील विश्नोई को सीवरेज का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।

उन्होने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को निर्धारित समय से पहले ही निस्तारित करने के लिए कहा। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट, हेमंत चौधरी, अधिशाषी अभियंता भेराराम चैधरी समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग