8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्यास्त बाद भी नहीं जलती रोडलाइट

- अंधेरे पर आवागमन में हर दिन लोग उठाते परेशानी

2 min read
Google source verification
सूर्यास्त बाद भी नहीं जलती रोडलाइट

सूर्यास्त बाद भी नहीं जलती रोडलाइट


बालोतरा.

नगर में सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के अनदेखे रवैये पर हर दिन राहगीरों, वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। व्यस्ततम मार्गों पर भी सूर्यास्त बाद सार्वजनिक रोड लाइट व हाई मास्ट लाइट नहीं जलने पर आवागमन में हर दिन हजारों परेशानी उठाते हैं। दुर्घटनाएं होती-होती बचती है।
नगर में सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था को लेकर नगर परिषद प्रशासन गंभीर नहीं है। परिषद अधिकारियों के व्यवस्था को लेकर ध्यान नहीं दिया जा जा रहा है। मौसम परिवर्तन पर सूर्यास्त जल्दी होता है। शाम 6.15 सूर्यास्त होता है, लेकिन नगर के कई प्रमुख मार्गों व मोहल्लों में सूर्यास्त बाद लंबे समय तक रोडलाइट व हाई मास्ट लाइट नहीं जलती है। शनिवार को नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग राजकीय नाहटा चिकित्सालय, खेड रोड़, बाड़मेर कलेण्डर रोड आदि स्थानों पर सूर्यास्त बाद रोडलाइट व हाई मास्ट लाइट बंद मिली। इस पर आवागमन में राहगीर, वाहन चालक परेशान दिखाई दिए। अंधेरे पर कई वाहन आपस में टकराते-टकराते बचे। रहवासियों के अनुसार क्षेत्र व शहर के कई भागों में सूर्यास्त के लंबे समय बाद रोडलाइट, हाई मास्ट लाइट जगमगाती है। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। नगर परिषद अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद वे ध्यान नहीं देते हैं।

गौरतलब है कि शहर में लोगों को आवाजाही के दौरान रात में अंधेरे के बीच नहीं गुजरना पड़े,इसलिए गली-मोहल्लों में रोड लाइट्स लगाई गई है। इनको लगाने का जिम्मा नगरपरिषद प्रशासन है। बदलते समय के साथ अब टयूबलाइट्स और बल्ब की जगह मर्करी और हाई मास्ट लाइट का उपयोग होने लगा है। इनको शाम होते ही शुरू किया जाता है और सूर्योदय पर बंद कर देते हैं। बालोतरा में रोड लाइट शुरू तो होती है, लेकिन सूर्यास्त के बाद। एेेसे में इस दौरान वाहन चालकों व राहगीरों को अंधेरे से होकर गुजरना होता है। एेसे में हर वक्त् अनहोनी का अंदेशा रहता है।