26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसलिए इस खीर का रहता पूरे साल इंतजार

- शरद पूर्णिमा पर किया 250 लोगों को वितरित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 22 Oct 2021, 1:27 AM IST

इसलिए इस खीर का रहता पूरे साल इंतजार

इसलिए इस खीर का रहता पूरे साल इंतजार

बाड़मेर. लॉयन्स क्लब मालाणी बाड़मेर की ओर से 250 लोगों को शरद पूर्णिमा को औषधीय खीर का वितरण किया गया। लॉयन्स क्लब मालाणी के अध्यक्ष डॉ. जीसी लखारा ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात्रि मेंऔषधीय खीर बना कर चन्द्रमा की रोशनी में रखी तथा सुबह लोगों को वितरित की गई। उनके अनुसार उक्त खीर अस्थमा निवारक होती है।

अस्थमा निवारण खीर कार्यक्रम संयोजक विनोद मूंदडा ने बताया कि अस्थमा निवारण आयुर्वेदिक दवाई निशुल्क प्राप्त हुई जिसको शरद पूर्णिमा को खीर में उचित खुराक के अनुसार मिला कर तैयार किया गया।

खीर का वितरण मुकनजी का मंदिर एवं आदर्श स्टे डियम बाड़मेर में किया गया। आयु र्वेद विशेषज्ञ डॉ. ओम प्रकाश लखारा ने बताया कि औषधीय खीर वर्ष में एक बार शरद पूर्णिमा को ही बनती है। जोन चेयरमैन इन्द्र प्रकाश पुरोहित, कैलाश को टडिय़ा, सम्पत जैन, राकेश बोथरा, राजेश खत्री, दिलीप बंसल, जीतू खत्री, नरेन्द्र चंडक, शौकतअली ने सहयोग किया।