26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

# police…दामाद के हाथ-पैर तोड़ने की कीमत साढ़े नौ लाख रुपए, पढि़ए पूरा समाचार

- पुलिस ने किया खुलासा, बेटी के प्रेम विवाह पर नाराज मां और भाई ने रची साजिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 14 Jul 2022, 10:19 PM IST

br1507c51_1.jpg

बाडमेर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।


# police...बाड़मेर . शहर के राय कॉलोनी में कुछ दिन पहले दिनदहाड़े हुए मोतीसिंह अपहरण प्रकरण का पुलिस ने खुलासा किया। खुलासे के मुताबिक मोतीसिंह व रेणू के प्रेम विवाह से खफा रेणु की माता व भाई ने मोती के हाथ-पांव तोडऩे के लिए 9.50 लाख रुपए की सुपारी दी। पुलिस ने रेणु की मां, भाई व सुपारी का सौदा करवाने वाले बिचौलिये को गिरफ्तार किया। सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनगर बाड़मेर निवासी मोतीसिंह पुत्र चुतरसिंह व रेणु पुत्री देवकुमार निवासी इन्द्रानगर ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। इससे रेणु का परिवार का खुश नहीं था। रेणु के भाई राजकुमार ने अपने पुराने मित्र हिन्दूसिंह पुत्र लखसिंह निवासी महाबार से सम्पर्क किया और मोतीसिंह को सबक सिखाने की गुजारिश की। इसके बदले में उसने रुपए देने की पेशकश की। हिन्दूसिंह ने उसे पृथ्वीसिंह पुत्र आम्बसिंह निवासी महाबार से मिलवाया और षड्यंत्र का जाल बुना।

यह भी पढे़ँ: शिक्षा अलंकार पुरस्कार से सम्मानित होंगे इडब्ल्यूएस के विद्यार्थी |

पन्द्रह दिन से फिराक में थे

पुलिस के मुताबिक आला दर्जे के नकबजन पृथ्वीसिंह ने करीब पंद्रह दिन पहले सुपारी ली थी। सुपारी लेने के बाद से वह मोतीसिंह के अपहरण की फिराक में था। रविवार दस जुलाई शाम पांच बजे उसने अपने गुर्गों के साथ मिलकर राय कॉलोनी स्थित पांच बत्ती चौराहे से मोती का अपहरण कर लिया और उसके हाथ-पांव तोड़ कर उसे देरासर के पास सड़क किनारे फेंक दिया। पृथ्वी चोरी व नकबजनी के मामलों में सजायफ्ता है। वहीं सुपारी की सौदेबाजी करवाने वाला हिंदूसिंह ओएस मोटर्स में 74 लाख रुपए की लूट की के मामले में सजाकाट चुका है।

यह भी पढे़ँ: अब क्लीनिक में सीखेंगे खेलों के गुर, कैसे पढि़ए पूरा समाचार

खुलासे में इनका योगदान

पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह व पुलिस उप अधीक्षक आनंदसिंह की निगरानी में शहर कोतवाल उगमराज सोनी, एसआई लूणाराम, हैड कांस्टेबल रावताराम, भादरराम, अमीन खां, महीपालसिंह, प्रेमाराम, कांस्टेबल भूपेंर्द्सिंह, लूंभाराम, अर्जुनसिंह, नखतसिंह, ममता, राजकुमार व स्वरूपसिंह ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए वारदात का खुलासा किया।

ऐसे हुआ खुलासा : वारदात के तुरंत बाद शक की सूई रेणु के परिवार की ओर घूम गई। पुलिस ने रेणु के भाई राजकुमार व मां कमला से कठोरता से पूछताछ की। पूछताछ से मिली राह के बाद पुलिस ने हिन्दूसिंह को पकड़ा। तीनों ने पूरी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पृथ्वीसिंह की तलाश जारी है। उसके गिरफ्त में आने के बाद वारदात में शामिल अन्य आरोपितों का खुलासा होगा।