26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाश बेखौफ- चौराहे पर मचाने लगे है गुण्डागर्दी

देर रात को बेच थे दारू, पोल खुली तो हुए मारपीट पर हुए उतारू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 17 Oct 2022, 12:52 AM IST

br1710c16.jpg

बाड़मेर जिले के बालोतरा में रात आठ बजे के बाद शराब की दुकान पर जमी महफिल।


बालोतरा पत्रिका. आबकारी विभाग की अंधेरगर्दी और पुलिस की लापरवाही से रात आठ बजे बाद दारू बेचने वालों के खिलाफ रविवार रात को पत्रिका टीम स्ट्रींग को पहुंची तो बदमाशों के होश फाख्ता हो गए। पोल खुलते देख बदमाश मारपीट पर उतारू हो गए। कैमरे में कैद हुए बदमाशों ने पत्रिका के पत्रकार पर हमला बोल दिया। मोबाइल खींचकर पटक दिया और मारपीट करने लगे। मुख्य चौराहे की इस घटना में लोगों ने बचाव किया। बदमाश इतने पर भी नहीं माने और पीछे दौड़कर हमला करने लगे।

यह भी पढें: बंपर तबादलों के दौर में 85 हजार आवेदन पर जमी धूल

बालोतरा के मुख्य स्टैण्ड पर शराब की दुकानों पर देर रात तक शराब बिक्री की शिकायतों के बाद पत्रिका की टीम स्ट्रींग के लिए रविवार रात को यहां पहुंची। नियमों को धत्ता बताकर बेखौफी से शराब बिक्री कर रहे इन बदमाशों को पत्रिका की टीम ने कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही बदमाशों की नजर पड़ी वे हमले के लिए दौड़ पड़े। मोबाइल से फोटो व विडियो ले रहे पत्रकार धर्मवीर दवे पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और इसके बाद मारपीट पर उतारू हो गए। मुख्य चौराहे पर बेखौफी से गुण्डागर्दी पर उतरे इन बदमाशों से खुद को बचाकर भागने लगे तो पीछा कर पीटने लगे जिनको लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ाया।

यह भी पढें: राजस्थान में 716 विद्यालय स्मार्ट स्कूल बनेंगे

बेखौफी से गाली गलौछ
गुण्डागर्दी यहीं खत्म नहीं हुई। बेखौफी से यहां गाली गलौछ करते रहे जैसे उनको यहां कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। शराब की दुकानें बाद भी खुली हुई थी और ये कहते नजर आए कि हमे रोकने की यहां किसी की औकात नहीं है। फोटो खींचने की हिम्मत कैसे कर दी?
दुकान के साथ महफिल को छपरा भी
यहां शराब की दुकान के पास ही एक छपरा बना हुआ है। इस छपरे में बैठकर दारू की महफिल सजाई जाती है। दारू बेचने के साथ पिलाने का भी प्रबंध नजर आया, जिसको कैमरे में कैद कर लिया गया।
तत्काल कार्यवाही प्रारंभ
एक मुल्जिम को पकड़ लिया गया है। मोबाइल रिकवर कर लिया है। इस मामले में तत्काल कार्यवाही की जा रही है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।- दीपक भार्गव, पुलिस अधीक्षक बाड़मेर