26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा, झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

- विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता पुरस्कृत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 9 Jun 2022, 11:54 PM IST

महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा, झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

शोभायात्रा में शामिल झांकी।



बाड़मेर. महेश नवमी को लेकर गुरुवार को ढाट माहेश्वरी समाज पंचायत कल्याण संस्थान भवन सं 1 से शोभा यात्रा भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ निकाली गई। ढाट माहेश्वरी समाज पंचायत कल्याण के सचिव सवाई माहेश्वरी एडवोकेट ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे कार्यक्रम के आरंभ में भगवान शिव की आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा रवाना हुई जिसका शहर के विभिन्न मार्गो पर स्वागत किया गया। शोभा का मुख्य आकर्षण भगवान महेश की झांकियां रही।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन- महेश नवमी के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ढाट माहेश्वरी क्रिकेट कप में जूनियर वर्ग में राजेश व सीनियर वर्ग में मोहित कि टीम विजय रही। बैडमिंटन में जूनियर वर्ग में नमन, सीनियर वर्ग में नोमेश व बालिका वर्ग में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शतरंज जूनियर वर्ग में यश व सीनियर वर्ग में हार्दिक, बालिका वर्ग में रिया ने प्रथम रहे। कैरम जूनियर वर्ग में अंगद, सीनियर वर्ग में दीपक, बालिका वर्ग में चांदनी अव्वल रहे। चाइनीज चकर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में वेदांत, सीनियर वर्ग में अभिषेक, बालिका वर्ग में हीना , सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दिव्यांश, सीनियर वर्ग में हार्दिक प्रथम रहे। निबंध भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महिलाओं में भी मेंहदी, रंगोली, म्यूजिकल चेयर, एक मिनट फूड विडाउट, फायर वेस्ट, आउट ऑफ़ द बेस्ट व गुब्बारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।मंच संचालन सवाई माहेश्वरी ने किया। अध्यक्ष गौतम राठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बाड़मेर. माहेश्वरी पंचायत संस्थान , बाड़मेर की ओर से माहेश्वरी वांशोथपती दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताय कि इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा बाड़मेर के मुख्य बाजार से होते हुए माहेश्वरी भवन संख्या 1 बाड़मेर पहुंची , जिसमें समाज के वरिष्ठ सम्मानित सदस्यों सहित युवाओं महिलाओं, बालक-बालिकाओं आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़े: बाड़मेर की दुर्घटनाओं पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जताया शोक |

महिलाएं सजधज कर कलश यात्रा में शामिल हुईं जबकि युवक युवतियों ने शोभा यात्रा व झाकियों में उत्साह के साथ भाग लिया। इससे पहले पूर्व संध्या पर ढोल नगाड़ों के साथ वाहन रैली का भी आयोजन किया गया । समाज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेहता ने बताया कि महेश जयंती के उपलक्ष में रक्तदान शिविर में 41 यूनिट का रक्तदान किया गया जिसमें से 11 यूनिट महिलाओ ने रक्तदान किया।

यह भी पढ़े: बड़ी परीक्षाएं मांगती बड़ा त्याग, नवचयनित आइएएस ने बताए सफलता के गुर

सचिव दाऊ लाल ने समाज विकास को लेकर बात कही। चंपा देवी तापडिया, राजेश भूतड़ा, देव बाहेती , ममता तापडिया, रेखा तापडिया , पंकज राठी , रएडवोकेट रेखा चंडक, राहुल मेहता एवं हर्षा भूतड़ा सहित समाज के लोगों ने कार्यक्रमों में शिरकत की।