12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालिका बाजार की छत बनी शराबियों का अड्डा

बाड़मेर . शहर के पालिका बाजार की छत इन दिनों शराबियों का अड्डा बनी हुई है। आलम यह है कि शाम ढलते ही शहर के बीचोबीच ऊंची छत की हवा में आराम से बैठ कर बेधड़क शराब पी जा रही है। ये शराबी बोतलें छत पर डाल कर चलते बनते हैं। ध्यान रहे कि पालिका बाजार की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैैमरे से लेकर तमाम सुविधाएं नीचे बाजार तक सीमित हैं और सीढियों से ऊपर जाते ही शराबियों को कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है।

2 min read
Google source verification
पालिका बाजार की छत पर पड़ी शराब की बोतलें।

जागरूक नागरिकों ने बताया कि शहर के हृदय स्थल पर बने पालिका बाजार को शहर की सुरक्षा की द ृष्टि से देखा जाए तो सामने रेलवे स्टेशन है। मुख्य बाजार भी यहीं पर है। कोतवाली पुलिस थाना यहां से कुछ दूरी पर है। पुलिस की गश्त यहां 24 घंटे सामने रहती है। रात को यातायात पुुलिस रवाना होती है तो रात्रि गश्त का दस्ता यहां पहुंच जाता है। सुरक्षा के लिए पालिका बाजार की दुकानों व इस क्षेत्र में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है। यानी इसे आंख से काजल चुराना कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यानि पुलिस व पब्लिक की नजर से कुछ छुपा हुआ नहीं है।

रात भर जागता है इलाका

यह क्षेत्र ऐसा है जो रात भर जागता है। करीब 12 बजे तक मुख्य बाजार की दुकानों में से कुछ दुकानें बंद होती हैं। इनमें पालिका बाजार के ठीक नीचे और सामने की दुकानें भी शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन की सामने की दुकानें रेलों और बसों के आवागमन के चलते रात भर खुली रहती हैं। इसके बावजूद शराबी पालिका बाजार की छत पर पहुंच कर बेधड़क जाम टकरा रहे हैं।

शराब की बोतलें तो सैकड़ों पड़ी हैं, लेकिन कौन पीता है, यह पता नहीं है। हमने तो पालिका बाजार में चौकीदार भी लगाया है। फिर भी शराबी यहां रात में कब आते हैं, पता नहीं।

-नवीन शर्मा, अध्यक्ष, पालिका बाजार यूनियन

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग