19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां तो राज्यमंत्री और जिला परिषद सदस्य भी हैं सीएलजी सदस्य! जानिए पूरी खबर

- जिले भर की सीएलजी समिति में कई सदस्यों वर्षो से जमे - नियमों में अपराधिक व राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बन सकता सीएलजी सदस्य

2 min read
Google source verification
 Minister of State,District Council member , CLG member

There are also Minister of State, District Council member CLG member

बाड़मेर.जिले भर में पुलिस तंत्र को मजबूती देने के लिए बनी सामुदायिक सम्पर्क समूह (सीएलजी) समिति में कई राजनीति पार्टीयों से जुड़ कर बड़े नेताजी बन चुके है। लेकिन उनका इस सीएलजी से मोह छूटने का नाम ही नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं कई तो एेसे सदस्य हैं जो वर्षो से सदस्य बन कर बैठे है।

कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस की मदद करने के लिए मजबूत कड़ी के रूप में सीएलजी समुदाय सम्पर्क समूह कमेटियों का गठन किया जाता है। बाड़मेर जिले की सीएलजी समिति में कई एेसे सदस्य हैं, जो राजनीतिक पार्टीयों से जुड़ कर बड़े-बड़े पद हासिल कर लिए है। वहीं कई एेसे भी सदस्य हैं जो अपराधिक मामलों में लिप्त हो चुके है। उसके बावजूद सीएलजी सदस्य समिति में जुड़े हुए है। न तो उन्हें पुलिस की ओर हटाया जा रहा है। और न ही सदस्य खुद सदस्यता को छोड़ रहे है। यहां जिले में जिला परिषद सदस्य, राज्यमंत्री व सरपंच भी सीएलजी सदस्य है। इसके साथ कई और भी ऐसे सदस्य है जो पार्टी से जुड़े हुए है। लेकिन उनके पास कोई पद नहीं है।
वर्षो से जमे कई सदस्य

जिले भर की सीएलजी सदस्य समिति में अंधिकाश सदस्य एेसे है जो कई वर्षो से सदस्य बन कर बैठे है। लेकिन उन्हें फेरबदल को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए है। सीएलजी सदस्यों में से प्रति वर्ष तीस प्रतिशत सदस्य बदलने होते है। लेकिन यहां एेसा नियमानुसार नहीं हो रहा है। बाड़मेर सीएलजी समिति में कई सदस्य 2014,15 व 16 से जमे है।
हर माह बैठक का प्रावधान

नियमानुसार सीएलजी सदस्यों की थाना स्तर में प्रत्येक माह में एक बार बैठक आयोजित की जाती है। वहीं सीएलजी सदस्य थाने में हुए दर्ज मामलों की जानकारी भी लेते है। कहीं ऐसा नहीं हो कि बेवजह किसी व्यक्ति को परेशान किया जा रहा हो।
फैक्ट फाईल

थाना सीएलजी सदस्य - 477
बीट सीएलजी सदस्य - 544

पंचायत सीएलजी सदस्य - 213
वार्ड सीएलजी सदस्य - 36

- राजनीति सदस्य हैं तो हटाया जाएगा
सीएलजी सदस्य पुलिस के लिए कानून व्यवस्था में मदद को लेकर मजबूत कड़ी है। सीएलजी सदस्यो में कोई भी राजनीतिक व अपराधिक लोग नहीं जुड़ सकते है। ऐसा है तो तत्काल उन्हें हटाया जाएगा। - डॉ. गगनदीप सिंगला, पुलिस अधीक्षक