
‘टीका पूरी तरह से सुरक्षित, जरूर लगवाएं’
बाड़मेर. कोरोना टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे कोई नुकसान नहीं होता है। 18 वर्ष से बड़ी आयु-वर्ग के सभी महिला-पुरुष टीका जरूरी लगवाएं। इससे उन्हें कोरोना संक्रमण से सुरक्षा मिलेगी। यह बात सामजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र तनसुखानी ने यूनिसेफ भारत के सहयोग से श्योर की ओर से आयोजित कोरोना जागरूकता कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना टीकाकरण को लेकर कई तरह की भ्रांतिया फैली हुई है जबकि हकीत यह है कि टीका वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और सुरक्षित है।
श्योर की संयुक्त सचिव लता कच्छवाह ने बताया कि चौहटन ब्लॉक के नवातला व पराडिय़ा में आयोजित कार्यक्रम में गुलामखान एण्ड पार्टी, रामसर ब्लॉक के कण्टल का पार और गागरिया गांवों में जमीलखान एण्ड पार्टी और सेड़वा ब्लॉक के रोहिला और केकड़ में जमालखान एण्ड पार्टी ने लोकगीतों के जरिए लोगों के बीच कोरोना जागरूकता कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 30 गांवों और जैसलमेर जिले के 20 गंावों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम प्रबंधक हनुमान चौधरी बताया कि हनीफ, जरीना सियोल का सराहनीय सहयोग रहा।
Published on:
25 Oct 2021, 12:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.