26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्द हवा ने गिराया पारा, आसमान में छाए बादल

दिन में बादलों की आवाजाही रही। रात का पारा चार दिन बाद फिर से 10 डिग्री पर आ गया। बादलों के कारण दिन में धूप बेअसर रही। सर्दी का असर एकदम से बढ़ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
दिन में बादलों की आवाजाही रही

दिन में बादलों की आवाजाही रही

थार में सर्दी बार-बार लौटकर आ रही है। सुबह तेज सर्द हवा का दौर रहा। दिन में बादलों की आवाजाही रही। रात का पारा चार दिन बाद फिर से 10 डिग्री पर आ गया। बादलों के कारण दिन में धूप बेअसर रही। सर्दी का असर एकदम से बढ़ गया।
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते थार में बादलों का डेरा लगा रहा। दिन में कई बार घने बादल आते रहे। मौसम में पिछले दो दिनों से काफी बदलाव आया है। रात के तापमान में करीब एक डिग्री से अधिक की कमी आई है।
चार दिन बाद पारा फिर 10 डिग्री
बाड़मेर में चार दिन बाद रात का तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले तीन दिन तापमान 11 डिग्री के ऊपर बना रहा। जबकि 10 फरवरी को 8.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ था। वहीं अधिकतम तापमान मंगलवार को 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या...
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों में रात का तापमान करीब 11-12 डिग्री के बीच बना रहेगा। रात में सर्द हवा का असर बना रह सकता है। वहीं दिन में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी।