26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव का बाड़मेर में स्वागत

साध्वी मृगावतीश्री का जिनकांतिसागरसूरि आराधना भवन में वंदन किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 17 Nov 2021, 11:56 PM IST

छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव का बाड़मेर में स्वागत

छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव का बाड़मेर में स्वागत

बाड़मेर. छतीसगढ़ सरकार के संसदीय सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग छतीसगढ़ जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन व पत्नी संगीता बुरड़ मंगलवार को बाड़मेर आए।

श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ, चातुर्मास समिति बाड़मेर के अध्यक्ष प्रकाशचंद संखलेचा ने बताया कि उन्होंने बाड़मेर में साध्वी मृगावतीश्री का जिनकांतिसागरसूरि आराधना भवन में वंदन किया। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ बाड़मेर की ओर से संसदीय सचिव व उनकी धर्मपत्नी का अभिनंदन किया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आराधना भवन में उपस्थित गणमान्य नागरिकों कों संबोधित करते हुए कहा कि मुझे धर्म की राह दिखाने का सम्पूर्ण श्रेय साध्वी मृगावतीश्रीजी को है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ आकर अपने बीच उपस्थित होकर दिल गद्गद हो रहा है तथा अद्भूत अनुभूति हो रही है।

संसदीय सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग छत्तीसगढ, जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन व सपरिवार का कुशल वाटिका पहुंचने पर अभिनन्दन किया गया। कुशल वाटिका ट्रस्ट के महामंत्री मांगीलाल मालू सूरत ने बताया कि संसदीय सचिव, नगरीय प्रशासन एवम विकास, श्रम विभाग छत्तीसगढ़ सरकार जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन के कुशल वाटिका आगमन पर कुशल वाटिका ट्रस्ट द्वारा अभिनंदन किया गया।