
कुछ ही देर में पेश होगा आम बजट-प्रदेश के महिला-पुरुषों को है ये उम्मीद
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को संसद में पेश आम बजट किया जाएगा। जिसको लेकर लोगों को खासी उम्मीदें है। वहीं आम आदमी अच्छे दिन के सपने देख रहा है। देश के आम बजट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। आम बजट में किसे क्या सौगात मिलेगी और किसे निराशा ये तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन आम बजट से लोगों को उम्मीदें बहुत हैं।
पत्रिका ने जब लोगों से बजट को लेकर चर्चा की तो लोगों का कहना था कि बजट से सभी वर्गों को राहत मिले। सीए गरिमेश निमाड़े ने बताया कि पिछले वर्षो में कोरोना एवं अन्य कारणों के चलते कई बार आयकर तारीखों को बढ़ाया गया साथ ही कई प्रकार की विपदाओं के चलते आयकर नियमो का पालन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सरकार से उम्मीद है की कोरोना काल में हुई समस्याओ के ध्यान रखते हुए उस समय के असेसमेंट करने हेतु कुछ विशेष प्रावधान किए जाएंगे।
सिलेंडर सहित खाने-पीने का सामान, सब्जी, आटा, दाल, मसाले सब महंगे है। महंगाई की वजह से लोगों को अपने कई खर्चों मेें कटौती करना पड़ती है।
-संगीता यादव, गृहिणी
सरकार आम आदमी की जरुरत को देखते हुए बजट लाएगी। इसलिए बजट को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दे के लिए सरकार जरुर कुछ अच्छा करें।
-अजित जैन समाजसेवी
इनकम टैक्स में छूट मिल सकती है। व्यापारियों की माने तो अप्रैल के बाद वेट में छूट मिलने की उम्मीद है। जो दैनिक उपयोगी वस्तुएं है, भावों में कमी आने से आम उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। जिले में हाइवे की सौगात मिल सकती है।
-सोहन माहेश्वरी, अध्यक्ष गल्ला किराना व्यापारी
ऐसा बजट निकलना चाहिए, जिससे छोटे व्यापारियों को फायदा हो। युवा वर्ग महंगाई से परेशान है। महंगाई का असर मध्यम वर्ग को पड़ रहा है। मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकार आम बजट में आवश्यक प्रबंध करें, ताकि लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।
-अशोक सोनी, व्यापारी
दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। रसोई गैसे लगातार महंगा हो रहा है, ऐसे में घर चलाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से घर का बजट खराब होते जा रहा है। हाल में महंगाई दर में काफी अधिक वृद्धि देखने को मिली है। जिससे घर चलाना मुश्किल है।
-रीता तातेड़, गृहिणी
इस बजट में मध्यमवर्ग (मुख्य रूप से छोटे कारोबारी एवं नौकरीपेशा आयकर दाताओं को) आयकर की छूट सीमा को बढ़ा कर राहत मिलने की उम्मीद है। छोटे कारोबारियों को राहत देते हुए ऑडिट की सिमा बढ़ाई जा सकती है।
-गरिमेश निमाड़े, सीए
Updated on:
01 Feb 2023 10:39 am
Published on:
01 Feb 2023 10:30 am

बड़ी खबरें
View Allबड़वानी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
