1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब दुकान हटाने के आदेश जारी- यहां आसपास बैठकर महिलाओं को परेशान करते थे शराबी

शराब दुकान के आसपास बैठकर कुछ शराबी महिलाओं को परेशान करते थे, इस समस्या से परेशान होकर जब लोगों ने शराब दुकान हटाने की गुहार लगाई तो सांसद ने शराब दुकान हटाने के आदेश भी जारी कर दिए.

2 min read
Google source verification
शराब दुकान हटाने के आदेश जारी- यहां आसपास बैठकर महिलाओं को परेशान करते थे शराबी

शराब दुकान हटाने के आदेश जारी- यहां आसपास बैठकर महिलाओं को परेशान करते थे शराबी

करही. शराब दुकान के आसपास बैठकर कुछ शराबी महिलाओं को परेशान करते थे, इस समस्या से परेशान होकर जब लोगों ने शराब दुकान हटाने की गुहार लगाई तो सांसद ने शराब दुकान हटाने के आदेश भी जारी कर दिए, लेकिन अभी तक दुकान नहीं हटी है, ऐसे में लोग आए दिन परेशानी का सामना कर रहे हैं, इस समस्या से जब सांसद को अवगत कराया तो उनका कहना है कि मैंने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के करही नगर में सोमाखेड़ी पुल के पास स्थित शराब दुकान को स्थान बदलने के निर्देश जारी हो गए है। तत्कालीन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से ग्रामीणों सहित गायत्री धाम कॉलोनी के रहवासियों ने शराब दुकान हटाने की गुहार लगाई थी। करीब दो वर्ष पहले सांसद गजेंद्र पटेल के समक्ष भी यह मांग उठी थी। लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

सांसद प्रतिनिधि अजित छाजेड़ ने बताया कि इस बार हम अप्रैल में शराब दुकान के नये सत्र के पहले क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र पटेल से रूबरू मिलकर इस समस्या से अवगत कराया था। उसके बाद सांसद ने आबकारी विभाग से चर्चा कर शराब दुकान हटाने के निर्देश दिए थे।

दुकान के आसपास शराब पीकर असामाजिक तत्व अपशब्द और कौतूहल से महिलाओं का निकलना भी दूभर हो जाता हैं। पुल पर बस स्टाफ होने के कारण बस स्टैंड की भूमिका भी निभा रहा है। महिलाएं बस की राह देखने के लिए पुल पर ही खड़ी होती है। ऐसी स्थिति में शराब दुकान पास में होने के कारण महिलाओं को काफी असुविधा होती है। वही साप्ताहिक हाट के दिन जाम के हालात उत्पन्न होते थे।

यह भी पढ़ेः आईएएस अफसर ने खोली ईसाई धर्म में चल रहे घोटालों की पोल-जानकर आपकी भी खुल जाएंगी आंखें

दुकान हटाने के निर्देशगत दिनों सांसद से शिकायत और जनशिविर में कलेक्टर को शराब दुकान का स्थान बदलने की मांग के बाद समिति ने शराब दुकान हटाने को लेकर ठेकेदार को निर्देशित किया है।

-मोहन भायल , आबकारी उपनिरीक्षक महेश्वर


स्थानीय प्रतिनिधियों ने मुझे उक्त समस्या से अवगत कराया था। दूरभाष पर तत्काल संबंधित विभाग को तलब कर शराब दुकान हटाने के निर्देश मौखिक रूप दिए थे। पत्र भी लिखा है।

-गजेंद्रसिंह पटेल, सांसद

Story Loader