2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

एसडीएम के तबादले और निर्णयों की जांच के लिए उग्र हुए अ​धिवक्ता

- दूदू में बंद का रहा मिला - जुला असर

Google source verification

दूदू @ पत्रिका. दूदू उपखण्ड अधिकारी भूपेंद्र कुमार यादव के तबादले और कार्यकाल में किए गए निर्णयों की जांच की मांग को लेकर अभिभाषक संघ दूदू के वकीलों का विरोध-प्रदर्शन अब उग्र होता जा रहा है।

गौरतलब है कि अभिभाषक संघ ने एसडीएम की कार्यशैली के विरोध में पिछले 120 दिन मे मोर्चा खोल रखा है। साथ ही न्यायालय में राजस्व संबंधित कामकाज का बहिष्कार कर एसडीएम को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इतने दिन बाद भी पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण संघ ने दूदू के व्यापारियों से स्वैच्छिक प्रतिष्ठान बंद रख कर सहयोग की मांग की थी।

अभिभाषक संघ अध्यक्ष अशोक दायमा ने बताया कि यदि एसडीएम का तत्काल स्थानांतरण नहीं किया जाता है संघ आंदोलन को ओर तेज करेगा। इस दौरान वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़