1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग, 1800 मरीजों ने लिया लाभ

मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर आयोजित

2 min read
Google source verification
चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग, 1800 मरीजों ने लिया लाभ

चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग, 1800 मरीजों ने लिया लाभ


विधायक आलोक बेनीवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत


सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी,

शाहपुरा।
शाहपुरा शहर स्थित राजकीय उपजिला चिकित्सालय परिसर में मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल, चेयरमेन बंशीधर सैनी, प्रधान मंजू शर्मा, एसडीएम मनमोहन मीणा बतौर अतिथि शिरकत की। शिविर में अतिथियों का माल्यार्पण कर व साफा बांधकर स्वागत किया गया।

शिविर में करीब 1798लाभार्थियों ने हिस्सा लेकर चिकित्सीय सेवाओ का लाभ उठाया। इस दौरान विधायक आलोक बेनीवाल ने राजस्थान सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रदेश में आमजन निरोगी रहे और उन्हें सुविधायुक्त उपचार की व्यवस्था सुगम हो, इसके लिए सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर शुरू किए है। लोगों को इन शिविरों में हिस्सा लेकर इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब को गणेश मानकर कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन के लिए चिरंजीवी योजना के तहत 850 रुपए में 5लाख का बीमा करवाकर अनूठी पहल की है। विधायक बेनीवाल ने शाहपुरा के उपजिला अस्पताल में आईसीयू एम्बुलेंस, ऑक्सीजन प्लांट समेत कई सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी।

इस दौरान शाहपुरा पालिका चेयरमेन बंशीधर सैनी ने कहा कि विधायक बेनीवाल के नेतृत्व में शहर में विकास की गंगा बही है।

इन्हीं के मार्गदर्शन में शहर में सफाई, रोशनी व्यवस्था दुरुस्त हुई है। अस्पताल को उपजिला अस्पताल का दर्जा दिलवाकर चिकित्सीय सुविधाओं में विस्तार कराया है। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मनमोहन मीणा, बीसीएमओ ड़ॉ. विनोद शर्मा ने कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी। शिविर में रोग विशेषज्ञों ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

इस दौरान चिकित्सालय प्रभारी ड़ॉ. हरीश मोहन मुद्गल, ड़ॉ. सुरेश सिंह, ड़ॉ. मोनिका, ड़ॉ. प्रज्ञा कुमावत, ड़ॉ. शुभ्रा शर्मा, ड़ॉ. ऐश्वर्य, पार्षद असलम कुरेशी, पूर्व पार्षद रामावतार गुर्जर समेत कई लोग मौजूद रहे।

1798 लाभार्थियों ने उठाया लाभ-
बीसीएमओ ड़ॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि शिविर में करीब 1798 लाभार्थियों ने हिस्सा लेकर लाभ उठाया। इस दौरान ड़ॉ. जेपी योगी ने 325, डॉ. मदन कलवानिया ने 320, हड्डी रोग विशेषज्ञ ड़ॉ. मेघराज झालानी ने 205, ईएनटी विशेषज्ञ ड़ॉ ओमप्रकाश भदालिया ने 91, ड़ॉ. महेश मिश्रा ने मनोरोग के 88, स्त्री रोग विशेषज्ञ ड़ॉ. दिनेश पाल यादव ने 168, आरबीएचके के ड़ॉ. अर्चना योगी ने 74 बच्चों, शिशु रोग विशेषज्ञ ड़ॉ. महेंद्र पलसानिया व ड़ॉ. महेंद्र मीणा ने 187, दंत रोग विशेषज्ञ ड़ॉ. घनश्याम मीणा ने 81 व नेत्र रोग विशेषज्ञ ड़ॉ. नेहा पारीक ने 159 मरीजों की जांच कर उपचार किया।

इसी प्रकार केंसर वेन में मौजूद चिकित्साकर्मियों ने 45 मरीजों का पंजीकरण किया तथा 22 लोगों की जांच की। इस दौरान 400 मरीजों की जांच की तथा 221 लोगों को कोविड19 का टीकाकरण किया गया।

Story Loader