3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

अन्नदाता की फसल पर ओलोें की बैछार व बरसात का कहर

- खेतों में रखी फसल बरसात व ओलों से बर्बाद

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. दक्षिणी – पश्चिमी विछोभों का कहर रविवार को जयपुर ग्रामीण इलाके के बस्सी , चाकसू एवं जमवारामगढ़ उपखण्ड इलाके में किसानों के खेतों में कटी व खड़ी रबी की गेहूं, जौ व चने की फसलों पर बरपा। ओलावृष्टि व बरसात से किसानों के खेतों में कहीं खड़ी तो कहीं फसल बर्बाद हो गई।

खेतों में ओलों से बालियों से दाना निकल गया तो बरसात में भीग गई। रविवार दोपहर तक तो मौसम साफ था, लेकिन शाम साढ़े तीन बजे बाद मौसम का मिजाज बदल गया। बस्सी इलाके के चारणवास, चोरवाड़ा व बांसखोह इलाके में पहले तो अंधड़ के साथ बारिश हुई और फिर बरसात के दौरान ही कहीं बेर आकार के तो कहीं पर चने आकार के ओले गिरने से फसल बर्बाद हो गई। बादल होने पर किसान अपनी फसलों के बचाव के लिए खेतों में भी पहुंचे लेकिन अचानक बरसात व ओले गिरने से उनकी फसल भीग गई ।