31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयम्बिल तपस्या के बहुत फायदे : मेहुल. ए. जैन

जैन धर्म में बताए गए आयम्बिल तपस्या के बारे में शायद ज़्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होगी। मेहुल. ए. जैन ने आयम्बिल की पूरी जानकारी दी थी। संक्षेप में जानें तो दिन में एक ही बार खाना होता है, उसमें भी 6 विगई यानी दूध, दही, घी, तेल, गुड़, फरसान (तली हुई चीज़ें), शक्कर, मिर्च, फल-सब्जी के बगैर की कुछ चीज़ें ही खाई जा सकती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
आयम्बिल तपस्या के बहुत फायदे : मेहुल. ए. जैन

आयम्बिल तपस्या के बहुत फायदे : मेहुल. ए. जैन

जयपुर। युवाओं को जैन धर्म की जानकारी से परिचय कराने में मेहुल. ए. जैन (Mehul A. Jain) मेहनत और ताकत लगा रहे हैं। इसके पीछे का उनका मुख्य उद्देश्य यही है कि आज का युवा अगर सात्विक जीवन जी पाएगा, तभी भारत देश का भविष्य उज्जवल बनेगा। मेहुल. ए. जैन के वीडियो देखकर कई लोगों का जीवन बदल चुका है।

जैन धर्म में बताए गए आयम्बिल तपस्या के बारे में शायद ज़्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होगी। मेहुल. ए. जैन ने जैन मीडिया के द्वारा आयम्बिल की पूरी जानकारी दी थी। संक्षेप में जानें तो दिन में एक ही बार खाना होता है, उसमें भी 6 विगई यानी दूध, दही, घी, तेल, गुड़, फरसान (तली हुई चीज़ें), शक्कर, मिर्च, फल-सब्जी के बगैर की कुछ चीज़ें ही खाई जा सकती हैं। इसमें न के बराबर स्वाद आता है, लेकिन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जैन ने बताया कि आयम्बिल कैसे करना है, क्या-क्या नियम पालन करने होते हैं।

वहीं जैन ने समाधि मरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी के साथ दुश्मनी नहीं रखना, क्रोध,मान, माया, लोभ नहीं करना। ये अच्छी आदतें अगर शुरू से व्यक्ति रखेगा तो ही मृत्यु के समय भी रख पाएगा।

Story Loader