4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन के लिए कल से ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां देखें जरूरी बातें

Admission In Mahatma Gandhi English Medium School : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम व राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग ने टाइम फ्रेम जारी कर दिया है।

2 min read
Google source verification

बस्सी

image

Supriya Rani

May 06, 2024

बस्सी. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम व राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग ने टाइम फ्रेम जारी कर दिया है। शिक्षा निदेशालय ने कहा कि अभिभावकों से आवेदन पत्र शाला दर्पण, क्यू आर कोड माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा संपादित कर प्रवेश किया जाना है। इसके लिए 6 मई को विज्ञप्ति, प्रवेश के लिए आवेदन लेने की समयावधि 7 से 12 मई तक, प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों की सूची, कक्षावार रिक्तियों की सूचना बोर्ड पर चस्पा 13 मई को होगी। 14 मई को लाॅटरी निकाली जाएगी। लाॅटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा 15 मई को होगी। प्रवेश कार्य 16 मई से प्रारंभ होगा।

साथ ही ऐसे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जहां सत्र 2023-24 में कक्षा 1 से 5, कक्षा 1 से 6, कक्षा 1 से 9 कक्षा तथा 1 से 11 का संचालन किया जा रहा था वहां सत्र 2024-25 में क्रमशः कक्षा 6, 7, 10 तथा कक्षा 12 में अंग्रेजी माध्यम का संचालन किया जाएगा। इन कक्षाओं में पूर्व में अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

इसके अलावा वर्तमान में जिन अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक अंग्रेजी माध्यम संचालित है तथा जिनमें 11वीं कक्षा प्रथम बार संचालित की जानी है। उनमें संकाय स्वीकृति के उपरान्त प्रवेश प्रक्रिया के लिए बाद में अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

ऐसे निर्धारित किए जाएंगे सेक्शन


अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आरटीई के मानकों के अनुरूप सेक्शन निर्धारित किए गए है। कक्षा 1 से 5 तक 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 6 से 8 में 35 विद्यार्थी तथा कक्षा 9 से 12 में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन निर्धारित किए गए हैं।

भामाशाहों का कोटा


अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भामाशाह द्वारा गोद लेकर 50 लाख से अधिक राशि के कार्य करवाए गए है। साथ ही सम्पूर्ण विद्यालय भवन निर्मित कर जिसमें 50 लाख से अधिक राशि का व्यय किया है। ऐसे भामाशाहों की अभिशंषा पर संबंधित विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 2 एवं सम्पूर्ण विद्यालय में प्रतिवर्ष अधिकतम 10 विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। यह कोटा विद्यालयों में संचालित कक्षाओं की निर्धारित सीटों के अतिरिक्त सीटों के लिए होगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान का एकमात्र ऐसा सरकारी स्कूल… जिसमें एक ही बालक दे रहा 5वीं बोर्ड की परीक्षा

Story Loader