
रातभर बही भजन सरिता, बाबा श्याम की महिमा का किया गुणगान
शाहपुरा.
कस्बे के पुलिस थाने के पीछे श्याम मंदिर में पाटोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत शनिवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। मंदिर में रातभर बही भजन सरिता में श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचते रहे।
गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुती देकर बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर बाबा श्याम का फूलों से दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाकर परिवार के सुखी जीवन की कामना की। मंदिर संचालक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि छठवें पाटोत्सव के तहत दिन में त्रिवेणीधाम सत्संग मंडल की ओर से सीताराम संकीर्तन का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि सोमवार को बाबा श्याम की झांकियां और भंडारे का आयोजन होगा।
बाबा बिहारीदासजी की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन
धार्मिक स्थल अवधपुरी धाम में बिहारीदास महाराज की पुण्यतिथि पर संत सम्मेलन और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आसपास समेत दूर-दराज से साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बनारसी दास महाराज ने अपने गुरू बिहारीदास की पूजा अर्चना की। समाजसेवी सुभाष पोसवाल ने बताया कि पांचों मंडलों के साधु-संतों को बनारसीदास महाराज ने दक्षिणा भेंटकर विदाई की। इस मौके पर त्रिवेणी धाम के नारायणदास महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए। इस दौरान बलदेवदास महाराज, भींवादास महाराज, प्रहलाददास महाराज, राम रिछपालदास, मानदास समेत कई संत-महंत मौजूद थे। भण्डारे में श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में बंशीदास, रामवतार चौहान, जयराम सराधना, नाथूराम सैनी, लोकेश पारीक, घनश्याम स्वामी, रामपाल डोई, गोपाल पोषवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Published on:
21 Oct 2018 08:31 pm

बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
