
महाराव शेखाजी की जन्म स्थली अमरसर में तीन करोड़ की लागत से बनेगा पैनोरमा
शाहपुरा। महाराव शेखाजी की जन्मस्थली अमरसर, शाहपुरा में 3 करोड़ की लागत से पैनोरमा बनेगा। साथ ही इसे पर्यटक स्थल के रुप में भी विकसित करने की सरकार की योजना है। अमरसर कस्बे के महाराव शेखागढ़ में मंगलवार को राजस्थान धरोहर संरक्षण समिति अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत के मुख्य आतिथ्य व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पैनोरमा निर्माण कार्य की आधार शिला रखकर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखावत ने कहा की भारत देश पर हमेशा से ही संत महात्माओं व महापुरुषों की कृपा रही है। उन्होंने कहा की सरकार महापुरुषों की यादगार में जगह -जगह पर विकास कार्य करवा रही है।
महान योद्धा थे महाराव शेखा
अध्यक्षता करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने कहा की महाराव शेखाजी महान योद्धा एवं महापुरुष थे। उन्होंने नारी की रक्षा करते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे। ऐसे महापुरुष के लिए लोगों को कुछ समय निकाल कर अमरसर स्थित जन्मस्थली पर आकर योगदान करना चाहिए।
इस दौरान गोवर्धन सिंह, मानसिंह पीथलपुर, श्रवणसिंह महरोली, शंकरसिंह खेजरोली, धर्मवीर सिंह, अमरसिंह राडावास, संपत सिंह धमोरा, जालीमसिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रभुदयाल सैनी, सरपंच ओमप्रकाश सैनी समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी रवि विजय, तहसीलदार सूर्यकान्त शर्मा, थाना प्रभारी अरविन्दसिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष छाजूराम सैनी, माली सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सैनी, उपप्रधान मामराज शर्मा, महेन्द्र सिंह खेजरोली सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने दी पैनोरमा निर्माण के लिए भूमि
अमरसर कस्बा स्थित महाराव शेखागढ़ में सरकार की ओर से करीब तीन करोड़ की लागत से महाराव शेखाजी की जन्मस्थली पर पैनोरमा का निर्माण किया जाएगा। भूमि की कमी के चलते यहां पर पैनोरमा निर्माण कार्य में परेशानी आ रही थी। इस पर विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने 3000 वर्गगज भूमि दी है। जिस पर पैनोरमा निर्माण कार्य प्रगति पर है। विधानसभा उपाध्यक्ष व राजस्थान धरोहर संरक्षण समिति अध्यक्ष ने पैनोरमा निर्माण की आधार शिला रखी
Published on:
02 Oct 2018 10:11 pm

बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
