22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! अनजान लिंक को नहीं खोलें, किसी को ना बताएं ओटीपी

अनजान वीडियो कॉल कर डराने-धमकाने का प्रयास करें तो बिना डरें पुलिस को करें शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Updated: 12 Feb 2025, 5:48 PM IST

patrika raksha kavach

पत्रिका रक्षा कवच

जयपुर के सामोद थाने में सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। थानाधिकारी नरेश कंवर ने कहा कि किसी भी पर्व पर माहौल खराब करने वालों को पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी। मोबाइल पर फेंक न्यूज पोस्ट करने से बचने, डिजिटल नेटवर्क पर लालची विज्ञापनों से दूरी बनाए रखने की अपील की। अनजान लिंक को नहीं खोलें और किसी को ना ओटीपी बताएं। बच्चों को यथासम्भव मोबाइल से दूर रखने की बात कही। साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूक किया। साइबर ठगी और डिजिटल हमलों से बचने और मोबाइल इंटरनेट आदि के उपयोग में सावधानियां बरतने की जानकारी दी। कोई अनजान वीडियो कॉल में पुलिस या वकील की वर्दी पहन कर डराने-धमकाने का प्रयास करें, तो बिना डरें पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। लालच में आकर बैंक खाते नहीं खुलवाने चाहिए। साइबर क्राइम करने वाले लोग कमीशन का लालच देकर उनके नाम से खाते खुलवा रहे है। इसमें आसानी से फ्रॉड हो रहा है। इससे सभी को बचना चाहिए।

थानाधिकारी ने सीएलजी सदस्यों की ली बैठक
ग्राम इटावा भोपजी स्थित पुलिस चौकी में मंगलवार को सीएलजी सदस्यों एवं ग्रामीणों की बैठक सामोद थानाधिकारी नरेश कंवर ने ली। बैठक में क्षेत्र के अपराध के बारे में जानकारी लेते हुए आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित लोगों की जानकारी पुलिस को देकर सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने विभिन्न त्योहारों एवं शादी के सीजन के समय इटावा भोपजी बस स्टैण्ड स्थित मार्केट में घंटों तक वाहन जाम से निजात दिलाने, चौकी में पुलिस स्टाफ बढ़ाने, गांव में अवैध अतिक्रमणों से निजात दिलाने की मांग रखी। बैठक में बंशीधर गुर्जर, संतोष सैनी, राजकुमार सैनी, भोलूराम मीणा, रामेश्वर बिराणिया, ओमप्रकाश बुनकर, राधेश्याम शर्मा, गोपाल सोनी, सोहन ने गांव की मुख्य समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। चौकी इंचार्ज राजेन्द्र यादव ने भी विचार व्यक्त किए।