1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिया सग्गू करेंगी रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म बिहान से बॉलीवुड डेब्यू

फिल्म "बिहान" की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाली हैं। फिल्म की कहानी महिलाओं की तस्करी पर आधारित है। साथ ही फिल्म कुछ वास्तविकताओं का खुलासा करेगी। फिल्म का निर्देशन अभिनेता, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार कर रहे हैं। डिजिटल क्रिएटर रिया सग्गू के अलावा फिल्म के कलाकारों में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रिया सरन भी शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
रिया सग्गू करेंगी रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म बिहान से बॉलीवुड डेब्यू

रिया सग्गू करेंगी रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म बिहान से बॉलीवुड डेब्यू

जयपुर। फीमेल क्रिएटर रिया सग्गू (Rhea Saggu) ने सोशल मीडिया चैनल्स से लेकर टीवी स्क्रीन्स तक शानदार परफॉरमेंस का जलवा बिखेरा है। अब वे बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। सूत्रों के मुताबिक डिजिटल क्रिएटर अपकमिंग फिल्म "बिहान" की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाली हैं। फिल्म की कहानी महिलाओं की तस्करी पर आधारित है। साथ ही फिल्म कुछ वास्तविकताओं का खुलासा करेगी। फिल्म का निर्देशन अभिनेता, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार कर रहे हैं। सग्गू के अलावा फिल्म के कलाकारों में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रिया सरन भी शामिल हैं।

निर्देशक के साथ काम करने के बारे में रिया ने कहा कि "मैं अपनी पहली फिल्म और धीरज कुमार के साथ काम करने को बहुत उत्साहित हूं। फिल्में बनाने में उनका अनुभव बहुत अच्छा है। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए भी उत्साहित हूं।" उल्लेखनीय है कि फिल्म "बिहान" का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट की ओर से किया जा रहा है।

रिया ने मॉडलिंग उद्योग से यात्रा शुरू की। फिर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से उत्तीर्ण शिक्षक राज शर्मा के साथ अभिनय कक्षाओं में दाखिला लेकर अभिनय कौशल को निखारा। वह कई इंडियन और इंटरनेशनल म्यूजिक एल्बम की शूटिंग कर चुकी हैं। उन्होंने ज़ी म्यूजिक कंपनी के हिट एल्बम "दिल गोरिए" के साथ शुरुआत की, जो बहुत हिट रही। उन्होंने फिल्मफेयर के साथ 2019 और 2020-21 के एडिशन के लिए भी दुबई में शूटिंग की थी। फिल्म "बिहान" के अलावा रिया की अन्य आने वाली फिल्मों में "बुलेट टू बैलट" और "शादी तो होकर रहेगी" शामिल हैं, जिसे साजिद सामजी द्वारा अभिनीत किया जा रहा है।

Story Loader