30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शैंकी चटर्जी ने जीता मिस इंडिया सुपर मॉडल 2023 का खिताब

मिस इंडिया सुपरमॉडल 2023 में शैंकी चटर्जी ने ग्रैंड फिनाले में खिताब जीता, शैंकी चटर्जी ने कहा कि मेरी हमेशा से चाह रही है कि मैं कैमरा फेस करूं और लाखों लोगों की पसंद बनूं। सपने पूरा करने के लिए इंडिगो छोड़ दिया है। मैं सफल अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती हूं और दर्शकों का प्यार पाने और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करती हूं।

less than 1 minute read
Google source verification
शैंकी चटर्जी ने जीता मिस इंडिया सुपर मॉडल 2023 का खिताब

शैंकी चटर्जी ने जीता मिस इंडिया सुपर मॉडल 2023 का खिताब

जयपुर। 10 सालों से इंडिगो में केबिन अटेंडेंट के रूप सेवाएं दे रही हूं। मैंने मॉडलिंग भी की है, लेकिन अब भी एक सफल एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश रखती हूं। यह कहना है शैंकी चटर्जी (Sayanki Chatarji) का। हाल ही में नोएडा फिल्मसिटी में आयोजित मिस इंडिया सुपरमॉडल 2023 में शैंकी चटर्जी ने ग्रैंड फिनाले में खिताब जीता। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला समेत जजों के पैनल ने उन्हें विनर घोषित किया।

डांसिंग सिंगिंग के अलावा फिटनेस फ्रीक भी

शैंकी चटर्जी ने बताया कि मेरे माता और पिता पेशेवर गायक रहे हैं। जीवन के सभी महत्वपूर्ण समय पर वे मेरी निरंतर ताकत और बैकबोन रहे हैं। मैंने 2 साल तक पश्चिम बंगाल में फ्रीलांस मॉडल के रूप में काम किया है। फिर ग्रेजुएशन पूरी करने से पहले केबिन अटेंडेंट के रूप में इंडिगो एयरलाइन में शामिल हो गई।

मेरी रुचि डांसिंग, सिंगिंग में है। फिट रहने के लिए कई तरह को फिटनेस एक्टिविटी करने का शौक है। शैंकी चटर्जी ने कहा कि मेरी हमेशा से चाह रही है कि मैं कैमरा फेस करूं और लाखों लोगों की पसंद बनूं। सपने पूरा करने के लिए इंडिगो छोड़ दिया है। मैं सफल अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती हूं। सायंकी ने मिस इंडिया सुपर मॉडल 2023, मिस वोगस्टार कर्नाटक 2023, मिस वोगस्टार बैंगलोर 2023 और मिस वोगस्टार इंडिया 2023 का खिताब जीता है।

Story Loader