
पुलिसवाले बनकर फिल्मी स्टाइल में पहुंचे बदमाश, व्यापारी को लूटा
चन्दवाजी. थाना क्षेत्र में जयपुर निवासी व्यापारी को सस्ते दाम में सोना दिलाने का झांसा देकर करीब 4 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पुलिस की वर्दी में आए बदमाश (Crooks in police uniform) पीडि़त और साथी को धमकाकर कार में बिठा लिया। आगे सुनसान जगह पीडित को पटख गए, वहीं साथी को साथ ले गए। यह सब एक फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने सोमवार रात्रि को चंदवाजी थाना इलाके में जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर तालामोड़ के पास अंजाम दिया। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पीडि़त ने मंगलवार शाम को थाने में मामला दर्ज कराया।
थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि पुरंदरजी कीगली, तैलीपाड़ा चौड़ा रास्ता जयपुर निवासी सोनू शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा ने मामला दर्ज कराया कि वह साडिय़ों का व्यापार करता है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त अपने दोस्तों के साथ दिल्ली रोड स्थित कुंडा के पास खाना खाने आता रहता था, जहां पर काम करने वाले अंकित मीणा से उसकी जान पहचान हुई। अंकित मीणा ने सोनू को छह लाख का सोना मात्र चार लाख में दिलवाने का झांसा देकर फंसा लिया। पीडि़त अपने साथी सुभाष जाट को साथ लेकर 11 नवंबर सोमवार को शाम करीब छह बजे ढाबे पर आ गया। वहां अंकित मीणा को कार में बिठाकर रुपए गिनवा दिए और दिल्ली की ओर रवाना हो गए। इस दौरान अंकित फोन पर किसी को लोकेशन की सूचना देता रहा। बाद में चंदवाजी थाना क्षेत्र के तालामोड़ स्थित एक रिसोर्ट के पास आकर रुक गए, जहां पर दिल्ली से जयपुर जाने वाली सड़क पर एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। अंकित ने कार से सोना लाने की कहकर रुपए ले लिए। पीडि़त सोनू भी साथ गया। कार में तीन जने सवार थे। इसी बीच दिल्ली की ओर से तेज गति में बत्ती लगी हुई कार पुलिस का हॉर्न बजाती हुई आई। कार से पुलिस वर्दी में उतरे पांच छह लोगों ने पकड़ो पकड़ो चिल्लाते लगे। इसी बीच दूसरी कार सवार एक जने ने उसके हाथ से चार लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया और जयपुर की ओर भाग गए।
पीडित को फटका, साथी को ले गए
पुलिसवर्दी में आए लोगों ने (The crook arrived in film style as a policeman, robbed the businessman) पीडि़त सोनू व अंकित मीणा को पकड़कर जबरन गाड़ी में बिठा लिया और तेज गति से जयपुर की और रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस को देखकर उसका साथी सुभाष जाट भी मौके से फरार हो गया। पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि पुलिस वर्दी में आए बदमाशों ने मेरी जेब से दो हजार रुपए व मोबाइल छीन लिया और धक्का देकर पटक गए तथा अंकित मीणा को दिल्ली की ओर साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
12 Nov 2019 11:35 pm

बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
