20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्तर बनेगा शांति का टापू, रेड कॉरिडोर नहीं ग्रीन कॉरिडोर से होगी पहचान, पढ़ें पूरी खबर

14 साल बेमिसाल, बस्तर में नहीं होगा अंधेरा, 400 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण

2 min read
Google source verification
बस्तर का कोई भी गांव अब अंधेरे में नहीं रहेगा

बस्तर का कोई भी गांव अब अंधेरे में नहीं रहेगा

जगदलपुर . बस्तर में अब नए युग की शुरुआत हुई है। बस्तर का कोई भी गांव अब अंधेरे में नहीं रहेगा। बस्तर की तस्वीर बदल रही है। बस्तर अब शांति की ओर है। माओवाद अब दम तोड़ रहा है। रेड कॉरिडर नहीं अब बस्तर ग्रीन कॉरिडोर के रूप में जाना जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भिरलिंगा में आयोजित 14 साल बेमिसाल कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 764 करोड़ 75 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी। इसमें 662 करोड़ 42 लाख रुपए के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 102 करोड 32 लाख रुपए के 15 नए स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बस्तर शांति का टापू बनेगा। अब यहां धमाके नहीं ढोल, नगाड़े बजेंगे, खुशियों के गीत गाए जाएंगे। बस्तर शिक्षा और उद्योग में काफी उन्नति कर रहा है। सुकमा, दंतेवाड़ा जैसे इलाकों में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। 2003 में बस्तर क्या था और 2017 मंे बस्तर क्या हो गया है। बस्तर शिक्षा, सड़क, रेलवे कनेक्टिीविटी और एअर कनेक्टिवटी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। हमारे सपने साकार हो रहे हैं।

बस्तर में फिर आएगी बीजेपी सरकार
डा रमन सिंह ने चुनावी बिगुल बजाते हुए कहा कि बस्तर में एक बार फिर से बीजेपी सरकार आएगी। बस्तर में विकास की एेसी धारा बही है कि दंतेवाड़ा, बीजापुर में बिजेपी की ही सरकार बनेगी। बस्तर में जितनी भी योजनाएं चल रही है, वहीं सभी बीजेपी के शासन काल की है। तीन साल में कांग्रेस की एक भी योजना नहीं चल रही है।

55 लाख स्मार्टफोन का होगा वितरण
मुख्यमंत्री डा.ॅ रमन सिंह ने कहा कि एक बार वे अबूझमाड़ गए थे, उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि यहां टावर नहीं है, मोबाइल चलते नहीं है। हम अपने परिवारजनों का हालचाल नहीं पूछ पाते हैं, जिससे हम बाहरी दुनिया से कटे हुए है, तब मैने सोचा की ग्रामीणों को भी स्मार्टफोन दिया जाना चाहिए। हम आगामी दिनों में दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों को 55 लाख स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही 1600 नए टावर माओवादी इलाकों में लगाए जाएंगे।

400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी की राज्य के तीसरे सबसे बड़े उपकेंद्र 400/120 केवी के विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भवन में फीता काट कर किया। बस्तर दौरे के दौरान हेलिकॉप्टर से उतरकर मुख्यमंत्री सीधे परचनपाल उपकेंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने 220 केवी माहूपाल बरई-बारसूर पारेषण लाइन का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बस्तर का कोई घर अंधेरे में नहीं रहेगा। 6 लाख लोगों के घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी। अबूझमाड़ जैसे इलाकों में भी खंबे लगाए जा रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र जहां बिजली के खंभे नहीं जा सकते हैं वहां ग्रामीणों को सोलर किट प्रदान किया जाएगा। इसमें ट्यूबलाइट, पंखा, आदि होगा, जिससे गांव उर्जीकृत होंगे। ट्रांसमिशन कंपनी ने दोहर लाइन बिछाने में अभिनव पहल की है।