8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Baster News: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बस्तर ITI में निकली भर्ती, 15 जून तक करें अप्लाई

Bastar ITI: बस्तर में युवाओ के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। ITI में 5 पदों पर भर्ती निकली है। जिसका आवेदन 15 जून तक कर सकते है।

2 min read
Google source verification

बस्तर

image

Love Sonkar

Jun 08, 2026

Baster News

बस्तर आईटीआई में 5 पदों पर भर्ती (Photo Photo)

Baster News: बस्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। बस्तर आईटीआई में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतर मौका है, जहां उन्हें अपने कौशल और योग्यता के आधार पर चयनित होने का अवसर मिलेगा। युवाओं के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अध्यापन के लिए अवसर सामने आया है। कार्यालय प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों और विषयों में मेहमान प्रवक्ताओं की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

15 जून तक कर सकते है आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिनांक 15 जून को अपराह्न 5 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या फिर स्वयं उपस्थित होकर ही कार्यालय प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर जिला-बस्तर (छ.ग.), पिन-494223 में जमा कराए जा सकते हैं। ईमेल अथवा किसी अन्य ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें सीधे तौर पर निरस्त कर दिया जाएगा।

5 पदों पर भर्ती

संस्था द्वारा जारी रिक्तियों के विवरण के अनुसार कुल 5 पदों पर मेहमान प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जानी है, जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर के लिए ड्रॉयर कम मैकेनिक का 1 पद और बैम्बू वर्क का 1 पद शामिल है। इसके अलावा वर्कशाप कैलकुलेशन एंड साइंस इंजीनियरिंग ड्राइंग विषय के लिए कुल 3 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 2 पद आईटीआई बस्तर और 1 पद आईटीआई बकावण्ड के लिए निर्धारित किया गया है। नियमों के मुताबिक यह नियुक्तियां पूरी तरह अस्थाई है और संबंधित व्यवसाय या विषय में नवीन नियमित अथवा संविदा पदस्थापना या स्थानांतरण होने की स्थिति में कार्यरत मेहमान प्रवक्ता की सेवाएं स्वतः ही समाप्त मानी जाएंगी।

वेबसाइट पर भी कर सकते है आवेदन

शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता, निर्धारित मापदंड और आवेदन पत्र के प्रारूप सहित विस्तृत विज्ञापन को संस्था के नोटिस बोर्ड अथवा बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bastar.gov.in/ के Recruitment पेज पर जाकर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की पूछताछ या जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 9770485518 अथवा ईमेलitibastar@rediffmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।