
चित्रकोट महोत्सव-2026 (photo source- Patrika)
Chitrakote Mahotsav 2026: बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात परिसर में 18 फरवरी से दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का आयोजन शुरू होगा। एशिया के ‘नियाग्रा’ के रूप में मशहूर इस पर्यटन स्थल पर 18 और 19 फरवरी को चित्रकोट जलप्रपात ग्राउंड में सांस्कृतिक, पारंपरिक और खेल गतिविधियों की धूम रहेगी। बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बस्तर की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को व्यापक पहचान देना है। पहले दिन शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। स्थानीय लोक कलाकार पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत करेंगे, वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन की विशेषता खेल प्रतियोगिताएं भी रहेंगी।
Chitrakote Mahotsav 2026: कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसी पारंपरिक स्पर्धाओं के साथ नदी तट पर नौका दौड़ का रोमांच देखने को मिलेगा। ग्रामीण अंचलों की टीमों के बीच होने वाले मुकाबले दर्शकों में खास उत्साह पैदा करेंगे। 19 फरवरी को विजेताओं के सम्मान और पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पार्किंग और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। चित्रकोट महोत्सव पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कलाकारों और खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
Updated on:
17 Feb 2026 05:38 pm
Published on:
17 Feb 2026 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्तर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
