3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्यारे की हिम्मत तो देखो…पुलिस को ही दे दिया एक और मर्डर की चुनौती, मचा हड़कंप

CG News: आरोपी के द्वारा पुलिस को खुला चैलेंज करते हुए एक पत्र लिखा गया है, जिसमें एक और हत्या करने की चुनौती दी है। Bemetara Murder News

less than 1 minute read
Google source verification
.

हत्यारे की हिम्मत तो देखो.. पुलिस को ही दे दिया एक और मर्डर की चुनौती, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ (CG Crime News) में लगातार अपराध बढ़ रहा है, बदमाश भी बेखौफ दिन दहाड़े अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बेमेतरा जिले (Bemetara News) भर में अपराध काफी फल-फूल रहा है और दिनों दिन दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है। जिले भर में बदमाशों के अंदर पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रह गया है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन न के बराबर है, यही वजह है कि बदमाशों के इरादे और ज्यादा बुलंद हैं। अब यहां हुए अंधे कत्ल ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

जहां अब तक आरोपी अपने आरोपों को छुपाने में लगे रहते थे तो वहीं इस आरोपी ने पुलिस को खुला चैलेंज कर 18 दिसंबर को खुलेआम हत्या करने की चुनौती दी है। बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम खैरी में हुए अंधे कत्ल ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। दरअसल, आरोपी के द्वारा पुलिस को खुला चैलेंज करते हुए एक पत्र लिखा है जिसमें उसने 18 तारीख को एक और हत्या करने की चुनौती दी है।

यह भी पढ़ें : युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली, खेत में नग्न पड़ी मिली थी लाश

पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गई है और मौके में स्थिति देखकर पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद से है उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुच जांच जारी कर दिया है। आरोपी के द्वारा मृतक के गले को धारदार हथियार से गले को रेत कर चेहरे को पत्थर से कुचल कर हत्या को अंजाम दिया है । मामले में पुलिस के लिए एक बड़ा चुनौती यह भी है कि आरोपी कौन है वह मृतक कौन है जिसके बाद ही आरोपी को पकड़ा जा सकेगा।

Story Loader